विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Radha Ashtami: CSJMU Kanpur में राधा अष्टमी पर आध्यात्मिक समागम, हेलीपैड ग्राउंड में गूंजे राधा रानी के भजन

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:00 PM (IST)

कानपुर के सीएसजेएमयू हेलीपैड ग्राउंड में राधा अष्टमी उत्सव पर आध्यात्मिक समागम हुआ। बारिश के बावजूद सैकड़ों भक्तों ने पुंडरीक ...और पढ़ें

सीएसजेएमयू के हेलीपैड स्थित मैदान में राधा अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों को मनमोहिनी किशोरी राधा रानी के दर्शन कराते कथावाचक पुंडरीक गोस्‍वामी व साथ में रेणुका गोस्‍वामी । फोटो: संजय यादव

सीएसजेएमयू के हेलीपैड स्थित मैदान में राधा अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों को मनमोहिनी किशोरी राधा रानी के दर्शन कराते कथावाचक पुंडरीक गोस्‍वामी व साथ में रेणुका गोस्‍वामी । फोटो: संजय यादव

HighLights

  1. पुंडरीक गोस्वामी और रेणुका गोस्वामी को सुनने उमड़ी हजारों की भीड़, वर्षा में घंटों इंतजार करते रहे श्रद्धालु

  2. सभागार में बढ़ी भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था तो खुद पहुंचे कुलपति, सभी को हेलीपैड ग्राउंड भेजा; वहीं देर शाम तक चला भजन कार्यक्रम

  3. ‘बरसाने में आज आनंद छायो, राधा रानी को जनम दिन आयो’ जैसे भजनों पर भाव-विभोर हुए भक्त

संजय यादव, कानपुर। Radha Ashtami: राधा अष्टमी उत्सव की अलौकिक छटा से कानपुर आद्यौगिक नगरी में बरसाना सा माहौल दिखने लगा। बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में भक्त पुंडरीक गोस्वामी व रेणुका गोस्वामी के भजनों पर आनंदित हो उठे। कानपुर सीएसजेएमयू का हेलीपैड स्थित ग्राउंड शनिवार को भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंग गया। हर तरफ राधा नाम की गूंज सुनाई दे रही थी।

हर तरफ राधा नाम

आंखें बंद... हाथ जुड़े... जुबां पर राधा नाम और चारों ओर गूंजता भजन। राधाष्टमी पर शनिवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का पूरा परिसर राधा रानी की भक्ति में झूम उठा। पुंडरीक गोस्वामी और उनकी पत्नी रेणुका गोस्वामी के भजनों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु विश्वविद्यालय पहुंचे।

Pundrik Maharaj

सीएसजेएमयू के हेलीपैड स्थित मैदान में राधा अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक पुंडरीक गोस्‍वामी के भजनों  पर झूमतीं श्रद्धालु। जागरण

‘मेरी विनती यही है राधा रानी...’ भजन पर झूम उठा पूरा विश्वविद्यालय

रिमझिम वर्षा के बीच लोग घंटों कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार करते रहे। जैसे ही भजन शुरू हुए, ‘मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना...’ की स्वर लहरियों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। कहीं हाथ जुड़े थे, कहीं आंखें बंद थीं तो कहीं श्रद्धालु सुर में सुर मिलाकर राधा नाम का गुणगान कर रहे थे। भजनों ने पूरे माहौल को राधामय कर दिया।

 

 

 

radha ashtami celebration

सीएसजेएमयू में पुंडरीक गोस्वामी और रेणुका गोस्वामी भजन गाते हुए। विश्वविद्यालय 

पांच हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे

कार्यक्रम पहले रानी लक्ष्मीबाई सभागार में होना था। सुबह 10 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित समय तक पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई। बढ़ती भीड़ से सभागार में व्यवस्था प्रभावित होने लगी।

radha ashtami celebration

 

भक्तों का उत्साह देख बदला कार्यक्रम स्थल

स्थिति को देखते हुए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक स्वयं सभागार पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को हेलीपैड ग्राउंड भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद विश्वविद्यालय की टीम ने तेजी से व्यवस्थाएं पूरी कीं और कार्यक्रम हेलीपैड ग्राउंड में ही कराया गया। कुलपति भी कार्यक्रम के दौरान वहीं मौजूद रहे।

 

 

 

radha ashtami celebration

 

‘राधा रानी लगे, सबसे प्यारी राधा रानी लगे...’ पर गूंजे जयकारे

हेलीपैड ग्राउंड पर पुंडरीक गोस्वामी और रेणुका गोस्वामी ने भजनों की शुरुआत की तो वर्षा की रिमझिम बूंदों के बीच हजारों श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। ‘राधा रानी लगे, सबसे प्यारी राधा रानी लगे...’ भजन पर श्रद्धालुओं ने सुर में सुर मिलाया। भक्ति की लहर उठी तो हाथ हवा में उठे और राधा रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

 

 

radha ashtami celebration at csjmu kanpur

राधा रानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु।  जागरण

 

‘बरसाने में आज आनंद छायो...’ से कानपुर में दिखा बरसाने का रंग

‘बरसाने में आज आनंद छायो, राधा रानी को जनम दिन आयो...’ भजन शुरू होते ही हेलीपैड ग्राउंड का माहौल बरसाने जैसा हो गया। महिलाएं भजनों के साथ सुर मिलाती रहीं तो युवा भी भक्ति में झूमते नजर आए। किसी के हाथ में माला थी तो किसी के माथे पर तिलक। इसके बाद ‘राधा रानी फूल है तो भवरे हैं बिहारी’, ‘कीर्ति मैया दे दे बधाई’ और ‘राधा जन्म सुन आई’ जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखा।

WhatsApp Image 2026-09-19 at 15.39.08

बारिश भी न रोक सकी भक्त का मार्ग

रिमझिम वर्षा के बीच भक्ति और संगीत का ऐसा संगम बना कि पूरा विश्वविद्यालय परिसर राधा रानी के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, आयुर्वेदाचार्य डा. वंदना पाठक, वृंदावन बिहारी लाल अग्रवाल, किरण अग्रवाल, अमित गुप्ता, रितिका गुप्ता, सौरभ अग्रवाल और स्मृति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।