विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर एयरपोर्ट पर राहुल और प्रियंका के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

By AbhishekEdited By:
Published: Sat, 27 Apr 2019 04:26 PM (IST)

ऊंचाहार जाने के लिए राहुल और उन्नाव जाने के लिए प्रियंका एक साथ विमान से कानपुर एयरपोर्ट पर उतरे।

कानपुर एयरपोर्ट पर राहुल और प्रियंका के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
कानपुर एयरपोर्ट पर राहुल और प्रियंका के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

कानपुर, जेएनएन। शहर के एयरपोर्ट पर शनिवार को प्राइवेट प्लेन से उतरने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का वायरल हुए वीडियो ने हलचल मचा दी है। राहुल गांधी बहन प्रियंका से बड़े आत्मीय अंदाज में मिलकर बातें करते नजर आ रहे हैं। एक बारगी तो प्रियंका ने राहुल से कुछ ऐसा भी कहा दिया, जिससे शायद वो झेप सा भी गए है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ऊंचाहार और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को उन्नाव आना था। इसके लिए राहुल और प्रियंका एक साथ निजी प्लेन से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। विमान से उतरने के बाद हेलीकॉप्टर की ओर जाते समय राहुल ने बहन प्रियंका से कुछ कहा और तेज खिलखिला कर हंस पड़े। बाद में राहुल का हाथ पकड़ते हुए प्रियंका ने कुछ कहा। इसके बाद भाई-बहन आपस में हाथ पकड़ते हुए हंसते हुए हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ते गए। इसी एक वीडियो वायरल हो गया और स्थानीय स्तर पर चर्चा भी शुरू हो गई।

कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मजाकिया लहजे में यह कहते दिख रहे कि बहन प्रियंका कम दूरी का सफर करती हैं बावजूद इसके उन्हें बड़ा हेलीकॉप्टर मिला है जबकि मैं बड़ी दूरी का सफर तय कर प्रचार कर रहा हूं, लेकिन मेरे पास छोटा हेलीकाप्टर है। यही मुझे मिला है। राहुल कह रहे हैं कि मैं अपनी बहन प्रियंका से बहुत प्यार करता हूं। भाई के मजाकिया अंदाज पर प्रियंका कहां चुप रहने वाली। उन्होंने भी भाई राहुल से मजाक किया।