हवन-पूजन कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, दीर्घायु की कामना
भाजपाइयों ने शिक्षक पार्क में नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके परस्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 100 लोगों ने अपना परीक्षण कराया।
By Edited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 01:21 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:44 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोमवार को भाजपाइयों ने शिक्षक पार्क में एकत्रित होकर हवन-पूजन किया। इसके साथ ही सभी ने नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाजपाइयों की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 100 लोगों ने अपना परीक्षण कराया।
उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस (25 सितंबर) तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। यहां मुख्य रूप से महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक व प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, सुनील बजाज, प्रमोद त्रिपाठी, अनिल दीक्षित, कमल तिवारी, सरोज सिंह, प्रमोद ंिवश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, अजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा दक्षिण के पदाधिकारियों ने किदवई नगर स्थित यूपी किराना स्कूल के बाहर स्थित कूड़ाघर में सफाई अभियान चलाया।
दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि बीते 40 वर्षों से यहां कूड़ा डाले जाने से स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था इस दौरान शिवराम ¨सह, पार्षद प्रमोद जायसवाल, राजन सक्सेना, मनोज शुक्ल,भास्कर श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, गिरीश बाजपेई, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं बर्रा में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। यहां रीता शास्त्री, शशिप्रभा, मधू तिवारी आदि उपस्थित रहीं।
गोविंद नगर और विश्वबैंक में भी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ जन्मदिन मनाकर मिठाई वितरित की। लालबंगला स्थित कैंप कार्यालय में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मिठाई वितरित कर खुशी जताई। यहां राकेश तिवारी, बीडी राय, बंधू बाजपेई, सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन भी विभागाध्यक्षों, फैकल्टी और छात्रों संग मिलकर इस मुहिम में शामिल हुए। राहगीरों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें