Move to Jagran APP

विहिप जन-जन को देगी CAA की जानकारी, 30 को कानपुर आ रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा

विहिप 25 दिसंबर से अभियान चलाकर जन-जन को नागरिकता संशोधन एक्ट के फायदे बताएगी।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 04:31 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:20 PM (IST)
विहिप जन-जन को देगी CAA की जानकारी, 30 को कानपुर आ रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा
विहिप जन-जन को देगी CAA की जानकारी, 30 को कानपुर आ रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा

कानपुर, जेएनएन। शहर में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर भ्रमित लोगों को हकीकत से रूबरू कराने के लिए अब विहिप ने कमर कसी है। विहिप 25 दिसंबर से अभियान चलाकर जन-जन को नागरिकता संशोधन एक्ट के फायदे बताएगी। वहीं तीस दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा किदवई नगर और कल्याणपुर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली करेंगे। इसके लिए पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

loksabha election banner

13 जिलों के पदाधिकारियों के साथ होगा मंथन

संगठन के प्रांतीय महामंत्री रामजी त्रिपाठी ने बताया कि प्रवीण तोगडिय़ा आनंदपुरी स्थित एक अपार्टमेंट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शहर में चल रही राजनीतिक हलचल की जानकारी लेंगे। बाद में यशोदा नगर स्थित गेस्ट हाउस में 13 जिलों के पदाधिकारियों के साथ मंथन होगा। कल्याणपुर और किदवई नगर में जनसभा करने के बाद वह उसी रात शहर से रवाना हो जाएंगे।

सीएए का प्रचार करेगी विहिप

विश्व के कई इस्लामिक देशों में हिंदुओं का उत्पीडऩ हो रहा है। वे भारत में शरण चाहते हैं। उनको भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है। विश्व हिंदू परिषद इस बात को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे जिले में 25 दिसंबर को अभियान चलाने जा रही है। केशवपुरम में हुई विश्व हिंदू परिषद की विभाग टोली की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

दूसरे देश में प्रताडि़त हिंदुओं को मिलेगी राहत

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि इस कानून से दूसरे देशों में प्रताडि़त हिंदुओं को किस तरह राहत मिलेगी, यह जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए 25 दिसंबर को कचहरी के निकट गुरुनानक खत्री कॉलेज के पास से जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें अनेक टोलियां शहर के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, स्कूलों व कॉलेजों में जाएंगी। वहां इस कानून को लेकर चर्चा की जाएगी। दुकानों पर कानून का समर्थन करने के लिए स्टिकर आदि लगाए जाएंगे। जिला स्तर के बाद प्रखंड स्तर पर भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.