कमला क्लब में दो दिवसीय रणजी ट्रायल का आगाज, कानपुर पहुंचे प्रदेश भर से 550 से ज्यादा खिलाड़ी
कानपुर के कमला क्लब में यूपीसीए द्वारा आयोजित दो दिवसीय रणजी ट्रॉफी ट्रायल में 550 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग ...और पढ़ें

HighLights
यूपीसीए रणजी ट्रायल में 550 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार ने खिलाड़ियों का आकलन किया।
कानपुर के कमला क्लब में दो दिवसीय ट्रायल आयोजित हुए।
जागरण संवाददाता, कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में दो दिवसीय रणजी ट्राफी के ट्रायल में पहले दिन 250 और दूसरे दिन 300 से ज्यादा खिलाड़ी ट्रायल लिए पहुंचे हैं।
कानपुर के 12 खिलाड़ियों के साथ लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन नेट्स पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज व उप्र सीनियर चयन समिति के चेयरमैन प्रवीन कुमार परख रहे हैं। उनका साथ पूर्व सलामी बल्लेबाज शशिकांत खांडेकर बल्लेबाजों का प्रदर्शन परख दे रहे हैं।
गुरुवार को ट्रायल का हिस्सा बनने के लिए सुबह से ही कमला क्लब में पंजीकरण कराने के बाद नेट्स पर बारी-बारी बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेट कीपिंग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा गया। सीनियर चयन समिति ने खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में विभाजित कर खिलाड़ियों की क्षमता परखी।
ट्रायल में कानपुर, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व सहानपुर के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। ट्रायल में बल्लेबाजों के स्किल के साथ गेंदबाजों की धार व रफ्तार तथा विकेट कीपर की तेजी को प्राथमिकता दी गई।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार ने तेज गेंदबाजों को सटीक लेंथ पर गेंदबाजी करने का टिप्स भी दिए। वहीं, पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर ने बल्लेबाजों के शाट चयन की कला को बारीकी से देखा। दो दिवसीय ट्रायल से करीब 90 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें चयन मैच में शामिल कराने की तैयारी है।
रणजी ट्रायल शहर से अमन सिंह चौहान, अंश तिवारी, सुधांशु चौरसिया, अरमान तिवारी, अमन यादव, सौरभ झा, साहुल वर्मा, मो. शारिम, आदित्य दीक्षित, राही प्रताप सिंह, अखिलेश यादव व नक्षत्र वीर सिंह शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- तस्करी का सोना और काला धन खपाने वालों पर नकेल की तैयारी, पंजाब में कार्रवाई के बाद कानपुर पर नजर
