गजब हैं पोस्ट ऑफिस की ये स्कीमें... 5 साल में तगड़ा रिटर्न, बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को मिलेगा लाभ
कानपुर डाक विभाग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए विभिन्न बचत योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं में 4 ...और पढ़ें
-1788094394225_m.webp)
HighLights
डाक विभाग की बचत योजनाएं सभी आयु वर्ग के लिए
4 से 8.2 प्रतिशत तक आकर्षक ब्याज दरें
सुकन्या, वरिष्ठ नागरिक, आरडी जैसी कई योजनाएं उपलब्ध
मो. दाऊद खान, कानपुर। डाक विभाग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बचत योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से ग्राहकों को बचत के साथ ही चार से 8.2 प्रतिशत तक ब्याज भी मिल रहा है। डाक विभाग एबी सेविंग एकाउंट, एमआइएस, एसएसए, आरडी, एनएससी, एससीएसएस बचत योजनाएं चला रहा है। बोनस आधारित पीएलआइ योजना भी संचालित की जा रही है।
ये हैं डाक विभाग की बचत योजनाएं

बचत खाता (एसबी-सेविंग एकाउंट)
- 4.0 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर
- कभी भी धनराशि जमा व निकाल सकते हैं
- बचत के लिए सबसे सरल खाता बना जाता
- ब्याज वार्षिक आधार पर मिलता है।
-1788093806985.webp)
मासिक आय योजना (एमएस- मंथली इनकम स्कीम)
- 7.4 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर
- एकमुश्त धनराशि करनी पड़ती है
- हर महीने ब्याज खाते में आता है
- योजना की अवधि पांच वर्ष है
- एक लाख रुपये जमा करने पर लगभग 617 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे
-1788093843079.webp)
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसए- सुकन्या समृद्धि अकाउंट)
- 8.2 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर
- 10 वर्ष तक की बालिका के नाम पर खाता
- 21 वर्ष की अवधि या बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर निकासी
- शिक्षा व विवाह के लिए बेहतर योजना
- आयकर की धारा 80 सी के तहत कर में छूट
-1788093877807.webp)
आवर्ती जमा योजना (आरडी-रिक्यूरिंग डिपाजिट)
- 6.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर
- हर महीने निश्चित धनराशि जमा करनी होगी
- पांच वर्ष बाद ब्याज के साथ पूरी जमा राशि मिलेगी
- नियमित बचत करने वालों के लिए बेहतर योजना
-1788093909007.webp)
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी-नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट)
- 7.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर
- पांच वर्ष की बचत योजना
- ब्याज जुड़कर मैच्योरिटी पर एक साथ मिलता है
- आयकर की धारा 80 सी के तहत छूट का लाभ
-1788093947672.webp)
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम)
- 8.2 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर
- 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए
- पांच वर्ष की अवधि के लिए योजना
- ब्याज हर तीन महीने में मिलता है
- एक लाख रुपये जमा करने पर 2,050 रुपये प्रति तिमाही मिलेंगे
-1788093977552.webp)
समय बचत (टीडी- टाइम डिपाजिट)
- 6.9 से 7.5 प्रतिशत तक ब्याज दर
- एक वर्ष में 6.9 प्रतिशत, दो वर्ष में 7.0 प्रतिशत, तीन वर्ष में 7.1 प्रतिशत, पांच वर्ष में 7.5 प्रतिशत ब्याज
- एक बार धनराशि जमा करनी होगी
- योजना की अवधि एक, दो, तीन या पांच वर्ष
- अवधि पूरी होने पर ब्याज सहित धनराशि मिलेगी
-1788094079381.webp)
किसान विकास पत्र (केवीपी- किसान विकास पत्र)
7.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर
जमा की गई धनराशि 115 महीने में दोगुणी हो जाएगी
कोई मासिक भुगतान नहीं करना होता है
-1788094105548.webp)
पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआइ-पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस)
- बोनस आधारित योजना
- सरकारी जीवन बीमा योजना
- बीमा सुरक्षा के साथ बोनस मिलता है
- पालिसी की अवधि पूरी होने पर बीमित धनराशि के साथ बोनस
- परिवार की सुरक्षा व भविष्य की योजना के लिए उपयुक्त
(स्रोत- डाक विभाग)
डाक विभाग बचत की कई योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं का लाभ उठा सकते है। अपने व अपने परिवार के सदस्यों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। योजनाओं की जानकारी व इसका लाभ उठाने के लिए डाकघर में आकर संपर्क किया जा सकता है।
- दीपक कुशवाहा, पोस्टमास्टर
