Move to Jagran APP

दिल से सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह का सफल संचालन कर रही महिलाओं से संवाद किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 10:59 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 02:49 PM (IST)
दिल से सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
दिल से सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

जागरण संवाददाता, कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह का सफल संचालन कर रही महिलाओं से संवाद किया। दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ यह कार्यक्रम भाजपा ने धनकुट्टी स्थित कत्थे वाली धर्मशाला में एलईडी लगाकर महिलाओं को दिखाया। कानपुर की महिलाओं से संवाद बेशक न हुआ हो, लेकिन महिलाओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात पूरे दिल से सुनी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में महिलाओं के सहभाग का महत्व और उनकी क्षमता के बारे में बात की।

loksabha election banner

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय थीं। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो गरीब और शोषित समाज की बराबर चिंता कर रही है। हम सभी महिलाओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री महिलाओं के महत्व को बखूबी समझते हैं, इसीलिए उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए इतनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। संचालन कार्यक्रम संयोजक नीता मिश्रा ने किया और आभार सीमा तिवारी ने जताया। इस अवसर पर लक्ष्मी कोरी, सुनीता शुक्ला, रिचा सक्सेना, सरोज साहू, मीना प्रजापति, शिखा कोरी आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.