कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आठ को, तैयारी जोरों पर
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय ने आज कानपुर में जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से साथ पीएम की सभा को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय ने आज कानपुर में जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से साथ पीएम की सभा को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव के साथ तैयारी की समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ भाजपा के कानपुर के नेता भी आइआइटी में हो रही बैठक में शामिल थे। इस बैठक के बाद तत्काल रैली की तैयारियों का खाका खींचा गया। रेलवे ग्राउंड कानपुर दक्षिण क्षेत्र में है। चुनावी सफर में मोदी की जीत के लिए कानपुर को शुभ माना जाता है।
रेलवे ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी आइआइटी आएंगे। कानपुर में उनकी फ्लाइट चकेरी में लैंड करेगी। दस बजे लैंड करने के बाद वह जनसभा करेंगे और फिर दिन में करीब एक बजे तक आइआइटी जाएंगे।