विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पितृपक्ष में गया जाने को ट्रेनों में नहीं मिल रहे टिकट, कानपुर के श्रद्धालु परेशान

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:03 PM (IST)

पितृपक्ष में गया जाने वाले कानपुर के श्रद्धालुओं को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं, जिससे वे परेशान हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है

  2. कानपुर सेंट्रल से गया के लिए ट्रेनों में सीटें नहीं

  3. श्रद्धालु वाराणसी, मुगलसराय से वैकल्पिक मार्ग अपना रहे हैं

जागरण संवाददाता, कानपुर। पितृपक्ष में पूर्वजों के तर्पण और पिंडदान के लिए बिहार के गया जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। इसका असर ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता पर भी दिख रहा है। कानपुर सेंट्रल से गया जाने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने से श्रद्धालु परेशान हैं। ऐसे में लोग वाराणसी और पं. दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) जंक्शन तक पहुंचने के लिए ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। वहां से बस और लोकल ट्रेनों के जरिए गया तक की यात्रा पूरी कर रहे हैं।


पितृपक्ष के दौरान गया में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां फल्गु नदी के तट पर पिंडदान और तर्पण की धार्मिक परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान गया जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। कानपुर सेंट्रल से सीधे गया जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं।

वाराणसी और मुगलसराय जंक्शन बन रहे विकल्प

ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर श्रद्धालु कानपुर से वाराणसी और मुगलसराय जंक्शन तक जाने वाली ट्रेनों में सीट तलाश रहे हैं। इन दोनों स्थानों पर पहुंचने के बाद यात्री बस और लोकल ट्रेनों से गया की ओर रवाना हो रहे हैं। हालांकि, इस विकल्प में यात्रियों को ट्रेन बदलने और आगे की यात्रा के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ रहा है। 

गया जाने वाली ये ट्रेनें पूरी तरह पैक

  • ट्रेन नंबर 12818 झारखंड एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12308 जोधपुर एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12876 नीलांचल एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 13052 नेताजी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12398 महाबोधि एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 22858 संतरागाछी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12314 सियालदह राजधानी
  • ट्रेन नंबर 12302 हावड़ा राजधानी
  • ट्रेन नंबर 22824 तेजस एक्सप्रेस