विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 25 अक्टूबर से PET परीक्षा, 7 जिलों के 73,300 अभ्यर्थी पहुंचेंगे; 100 बसों की व्यवस्था

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:28 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार से कानपुर में शुरू हो रही है, जिसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में आज से पीईटी परीक्षा शुरू

  2. सात जिलों से 73,300 अभ्यर्थी होंगे शामिल

  3. अभ्यर्थियों के लिए 100 बसें लगाई गईं

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार से शुरू हो रही है। इसमें आगरा, मथुरा, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद समेत सात जिलों से 73,300 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित जिलों की 100 बसों को लगाया गया है। इसके बाद 30 अक्टूबर और एक नवंबर को परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में 40,982 पुरुष, 31,120 महिला और 1198 दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हैं।


इन अभ्यर्थियों के आवागमन को लेकर झकरकटी रोडवेज बस अड्डे (शहीद मेजर सलमान खान) पर बस संचालन व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी बांट दी गई है। रोडवेज कर्मियों की शनिवार से दो नंवबर तक छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि झकरकटी बस अड्डे पर प्रभारी एआरएम अभिनव सोनकर को बसों का इंतजाम, हेल्पडेस्क, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पूछताछ केंद्र को दुरुस्त कर लेने को कहा है। साथ ही वहां साफ-सफाई, पीने का पानी और शौचालय के इंतजाम भी कराए जा रहे हैं।

कंट्रोल रूम भी बनाया है। चूंकि, परीक्षा में 1198 दिव्यांग अभ्यर्थी भी प्रतिभाग कर रहे हैं, इसलिए बस अड्डे पर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जारी किए गए मूवमेंट प्लान के अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ई-बसों के बढ़ाएंगे फेरे

केसीटीएसएल अहिरवां डिपो के प्रबंध संचालक कुलदीप दीक्षित ने बताया कि शहर में 88 ई-बसें संचालित हैं। इसमें जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे है, उनके में अधिकांश परीक्षा केंद्र बिठूर और आइआइटी मार्ग हैं। इस रूट पर ई-बसें छह फेरे लेती हैं, लेकिन जरूरत देखकर फेरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

 

 

किन जिलों से कितने आएंगे अभ्यर्थी

जिला अभ्यर्थी
मथुरा 35,192
औरैया 11,750
फर्रुखाबाद 9,520
इटावा 7,124
आगरा 5,790
कानपुर देहात 2,726
कानपुर नगर 1,198
कुल 73,300