कर्तव्यों का सही ढंग से करें निर्वहन
कानपुर, दक्षिण : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से निराला नगर रेलवे मैदान में आ
कानपुर, दक्षिण : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से निराला नगर रेलवे मैदान में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार एवं प्रेरणाप्रद संगीतमय वातावरण में विशिष्ट आवाहन पूजन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद भटनागर के प्रतिनिधित्व में महायज्ञ का संचालन हुआ।
यज्ञशाला में प्रत्येक कुंड में एक मुख्य व 3 सहयजमान बैठाये गये। सभी ने वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुतियां दीं। डॉ. भटनागर ने कहा कि सभी को देश, समाज, संस्कृति के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन सही ढंग से करना चाहिए। इससे राष्ट्र का खोया गौरव दोबारा लौट सके। मीडिया प्रभारी आरबी परमार ने बताया कि शनिवार को शैक्षणिक उन्नति के लिए विद्यार्थियों की विशेष पाली में यज्ञ किया जायेगा। इस मौके पर आदित्य स्वरूप तिवारी, आरसी गुप्ता, महेंद्र तिवारी, डॉ. एएन सारस्वत, डॉ. संगीता सारस्वत, डॉ. उमेश पालीवाल, विशनजी मौजूद रहे।