जल निगम व केस्को की खींचतान में जूझे लाखों लोग
जागरण संवाददाता, कानपुर : जल निगम व केस्को के बीच बकाया भुगतान को लेकर लाखों लोगों को पेयजल
जागरण संवाददाता, कानपुर : जल निगम व केस्को के बीच बकाया भुगतान को लेकर लाखों लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ा। लोअर गंगा कैनाल समेत कई जोनल पंपिंग स्टेशन(जेडपीएस) की बिजली काट दी। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ा। लोअर गंगा कैनाल से रोज पांच करोड़ लीटर जलापूर्ति होती है। पानी न मिलने से इससे जुड़े दो दर्जन मोहल्लों में लो प्रेशर से जलापूर्ति हुई। केस्को का जल निगम पर कई सालों से 23 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार पैसा मांगने पर भी न मिलने पर दो दिन पहले बैराज की बिजली काट दी थी। लेकिन बाद में जलकल के कहने पर चालू कर दी गई। शनिवार को केस्को ने सुबह लोअर गंगा कैनाल (अरमापुर पंपिंग स्टेशन), फूलबाग पानी की चालू कर दी गई। शनिवार को केस्को ने सुबह लोअर गंगा कैनाल (अरमापुर पंपिंग स्टेशन), फूलबाग पानी की टंकी, नवाबगंज, विष्णुपुरी, पाण्डु नगर समेत कई जोनल पंपिंग स्टेशन की बिजली काट दी गयी।
बिजली कटने से टंकियों से जलापूर्ति रुक गयी इसके चलते नल सूख गए। लोअर गंगा कैनाल से रोज पांच करोड़ लीटर जलापूर्ति दर्शनपुरवा, गुमटी नंबर पांच, नेहरू नगर, रामबाग, आरके नगर, जवाहर नगर, परमट, ग्वालटोली, सूटरगंज, चमनगंज समेत दो दर्जन मोहल्लों में जलापूर्ति लो प्रेशर से हुई। इसके अलावा फूलबाग पानी की टंकी से भी कई इलाकों में जलापूर्ति होती है इससे जुड़े इलाकों में भी जलापूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। देर शाम अरमापुर पंपिंग स्टेशन की बिजली चालू हो गयी।
इस मामले में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि कई लोगों का फोन आया कि केस्को ने फूलबाग टंकी की बिजली काट दी है इसके चलते जलापूर्ति बंद हो गयी है। जिलाधिकारी से बात की इसमें जनता का क्या दोष कनेक्शन जोड़ा जाए व जलापूर्ति की जाए।
जलकल महाप्रबंधक आरपी सिंह सलूजा ने कहा कि जल निगम के कई पंपिंग स्टेशन व लोअर गंगा कैनाल की बिजली काट दी है। कैनाल की बिजली कटने से कई इलाकों में संकट खड़ा हो गया है। इसको जोड़ने के लिए केस्को अफसरों से कहा है ताकि जलापूर्ति सामान्य रह सके।
जल निगम अधीक्षण अभियंता आर पाल ने कहा कि इस मामले में जल निगम के मुख्य अभियंता ने एमडी को यह जानकारी दी है। मामला प्रमुख सचिव तक पहुंच गया है। जल निगम के पास कोई आय का साधन नहीं है जो बिजली बिल दे सके।
टेक्निकल केस्को राधेश्याम यादव ने कहा कि शासन के आदेश के तहत जल निगम स्थानीय स्तर पर बिल देगा। कई बार पत्र लिखा गया है। बकाया न मिलने पर जल निगम के कनेक्शन काटे जा रहे है। जब तक बकाया नहीं मिलेगा तब तक कनेक्शन कटे रहेंगे।