Move to Jagran APP

आक्सीजन के लिए रोपे पीपल, महुआ, नीम के पौधे

प्रदेश भर में एक ही दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाने की योजना।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 01:22 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 01:22 AM (IST)
आक्सीजन के लिए रोपे पीपल, महुआ, नीम के पौधे

जागरण संवाददाता, कानपुर : प्रदेश भर में एक ही दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाने के तहत रविवार को जिले में 27 विभागों ने विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया। स्कूल, सरकारी कार्यालयों, प्राणि उद्यान और गांवों में ग्राम समाज की भूमि, तालाब किनारे आक्सीजन के लिए पीपल, महुआ और नीम के पौधे रोपे गए। लोगों के ये संदेश दिया गया कि ये पौधे नहीं बल्कि आक्सीजन है। इसलिए सभी को इनकी सुरक्षा करनी चाहिए। प्रशासन का दावा है कि रविवार को 36.75 लाख पौधे रोपे गए हैं। यहां 47 लाख पौधे रोपे जाते थे, शेष लक्ष्य सोमवार को पूरा होगा।

loksabha election banner

अभियान के लिए जिले का नोडल अधिकारी यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज को बनाया गया था। उन्होंने प्राणि उद्यान में पौधा रोपा। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण को हरा भरा करने का जो संकल्प लिया है वह सराहनीय है। विधायक सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडेय, एमएलसी अरुण पाठक, सलिल विश्नोई, वन निगम के महाप्रबंधक जी सुभाकर, डीएम आलोक तिवारी, सीडीओ डा. महेंद्र कुमार, चिड़ियाघर निदेशक डा. शेष नारायण मिश्रा, सहायक निदेशक अरविद सिंह, जिला प्रभागीय अधिकारी अरविद यादव, मंडलीय मुख्य वन संरक्षक केके सिंह आदि ने पौधे रोपे। मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने भी पौधा लगाया। नर्वल, भीतरगांव, सरसौल, बिधनू, अरौल, मकनपुर, घाटमपुर, हृदयपुर, चौबेपुर, रुद्रपुर बैल आदि गांवों में भी मनरेगा के तहत पौधे रोपे गए। वन विभाग, शिक्षा विभाग, यूपीसीडा अन्य विभाग भी इसमें शामिल रहे।

101 पौधे रोपे

भाजपा पनकी मंडल ने मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे के नेतृत्व में बी ब्लाक स्थित एकता पार्क 101 पौधे रोपे गए। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डा. विजय पटेल, लाखन सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, अमित तिवारी रहे।

ट्रांसपोर्टरों ने लगाए पौधे

यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश गांधी की स्मृति रविवार को पदाधिकारियों ने किदवई नगर एन ब्लाक स्थित ओम वाटिका में पौधारोपण किया। इस मौके पर आरटीओ प्रशासन संजय सिंह, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या, विमल कुमार शुक्ला, केसी शर्मा, मनीष कटारिया, कंवल गांधी, कांता गांधी, प्रेम अरोरा, श्याम शुक्ला, लवी गांधी रहे।

केडीए ने जवाहरपुरम योजना में लगाए पौधे

जासं, कानपुर : केडीए ने पहले चरण में 16,886 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को जवाहरपुरम में पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की गई। केडीए उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी आलोक तिवारी की अगुवाई में यहां पौधे रोपे गए। डीएफओं अरविद कुमार यादव, एडीएम सिटी हिमांशु गुप्ता, केडीए सचिव एसपी सिंह, अपर सचिव डा. गुडाकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

पौधरोपण कर गायत्री परिवार ने दिया संदेश

जागरण संवाददाता, कानपुर : गायत्री परिवार के सदस्यों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के केंद्र शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती अवसर पर औषधियों से युक्त 150 पौधे रोपे। आयोजन छोटा सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर में हुआ। मीडिया प्रभारी आरबी परमार ने लोगों को पेड़ के महत्व से परिचित कराया। इसके बाद सदस्यों ने पौधे रोपे। गायत्री परिवार गुरुपूर्णिमा तक यह अभियान चलाएगा। इस अवसर पर आरसी गुप्ता, आरपी लाल, लक्ष्मीनारायण, अनिल शुक्ला, पार्षद राघवेंद्र आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.