विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Auraiya News: औरैया में पुलिया के नीचे क्षतिग्रस्त बाइक समेत मृत मिला पीएसी कर्मी, शव देख बदहवास हुई पत्‍नी

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 25 Mar 2023 03:45 PM (IST)

यूपी के औरैया में शन‍िवार सुबह बुआ से मिलकर भरथना से पैतृक गांव मोहम्मदाबाद-गासीपुर लौट रहे एक पीएसी स‍िपाही का ...और पढ़ें

Auraiya News: स‍िपाही का शव म‍िलने के बाद रोते ब‍िलखते स्‍वजन
Auraiya News: स‍िपाही का शव म‍िलने के बाद रोते ब‍िलखते स्‍वजन

औरैया, जागरण संवाददाता। पीएसी अलीगढ़ में कांस्टेबल पद पर तैनात अतुल यादव शुक्रवार की रात भरथना निवासी अपनी बुआ के घर से पैतृक गांव मोहम्मदाबाद-गासीपुर लौट रहा था। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर स्वजन को चिंता हुई। उन्होंने बुआ सहित नाते-रिश्तेदारों में फोन किया। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली। यह सुनते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई।

मोहम्मदाबाद-अछल्दा मार्ग किनारे पुलिया से नीचे बाइक सहित अतुल पड़ा मिला। लोगों से मिली जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिया से गिरकर मौत होने की बाात कही गई। गांव मोहम्मदाबाद गासीपुर निवासी 28 वर्ष अतुल पुत्र श्रीकृष्ण यादव पीएसी 45बी बटालियन अलीगढ़ में कांस्टेबल था। वह शुक्रवार की सुबह अपने गांव के लिए निकला था।

अछल्दा आने से पहले अतुल भरथना में अपनी बुआ से मिलने चला गया। जहां से रात लगभग साढ़े आठ बजे गासीपुर के लिए रवाना हुआ। रात घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने फोन पर बुआ से जानकारी की गई। पता लगा कि उसके निकले काफी देर हो चुकी है। यह सुनते ही उनके चेहरे का रंग बदल गया। इधर-उधर फोन करके पता लगाने में लग गए। पूरी रात स्वजन परेशान रहे। पत्नी प्रांशी बार-बार उसके नंबर पर फोन लगाती रही। लेकिन, काल नहीं लग रही थी। जागकर रात बीती। सुबह होने पर शव मिलने का शोर सुनाई दिया।

पुलिस द्वारा घटनास्थल बताए जाने पर वृद्ध पिता श्रीकृष्ण कुछ लोगों के साथ पहुंचा। जहां उसने बेटे को पुलिया के नीचे खड्ड में भरे पानी में पाया। जिसे बाहर निकाला गया। अछल्दा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे का सही कारण पता लगेगा। प्रथम दृष्टता में मामला हादसे से जुड़ा है। बाइक क्षतिग्रस्त मिली है। स्वजन के मुताबिक अतुल दो वर्ष पहले पीएसी में भर्ती हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी शादी हुई थी। उसका एक वर्ष का बेटा दिपांशु हैं। जिसे गोद में लेकर वृद्ध श्रीकृष्ण घटनास्थल पर रोते रहे।