विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उरई में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात लोगों ने किया हमला, छानबीन में जुटी पुलिस

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 04:51 PM (IST)

एट थाना क्षेत्र के बैरागढ़ निवासी शिरोमणि सिंह पुत्र गंभीर सिंह रविवार की दोपहर बाइक से जा रहा था। इसी ...और पढ़ें

बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो।
बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो।

उरई, जागरण संवाददाता। एट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है माना जा रहा है कि रंजिश के चलते युवक पर हमला किया गया है।

एट थाना क्षेत्र के बैरागढ़ निवासी शिरोमणि सिंह पुत्र गंभीर सिंह रविवार की दोपहर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एट थाना क्षेत्र में ही नेशनल हाईवे पर एक ढाबा के समीप चलती बाइक में किसी ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी । जिससे बाइक समेत वह लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ पड़े शिरोमणि को अस्पताल पहुंचाया जाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई । किस वजह से युवक पर हमला किया गया है अभी यह साफ नहीं हुआ है। पटना की जानकारी जैसे ही मृतक के स्वजन को मिली बदहवास हालत में वे जिला अस्पताल पहुंच गए । पुलिस छानबीन कर रही है अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। एसपी रवि कुमार का कहना है कि जल्द हत्यारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।