विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उरई में चंबल के बीहड़ से आया तेंदुआ कुएं में गिरा, वन विभाग ने सुरक्षित बचाया

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:15 PM (IST)

उरई के भिटौरा गांव में इटावा चंबल के बीहड़ से आया एक तेंदुआ 40 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उरई के भिटौरा गांव में तेंदुआ कुएं में गिरा

  2. इटावा चंबल बीहड़ से आया था एक वर्षीय तेंदुआ

  3. वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

जागरण संवाददाता, उरई। जनपद के रामपुरा क्षेत्र के ग्राम भिटौरा में इटावा चंबल के बीहड़ से पहुंचा तेंदुआ शुक्रवार को सुबह एक 40 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। तेंदुआ करीब एक साल का है। यहां अक्सर दो किमी दूर इटावा के चंबल बीहड़ से यह वन्य जीव आ जाते हैं। एक साल पहले भी एक तेंदुआ रोड पर आ जाने से वाहन की चपेट में आ गया था।


विकास खंड रामपुरा क्षेत्र में अक्सर वन्य जीव बीहड़ क्षेत्र से आ जाते हैं। शुक्रवार सुबह गांव भिटौरा के माधौसिंह खेत की ओर गए थे। उन्हें पूर्व प्रधान वीर सिंह के खेत के पास किसी जानवर के गुर्राने जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने खेत के पास स्थित कुएं में झांका तो उसमें तेंदुआ दिखा। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस पहुंची और वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। वन्यजीव विशेषज्ञ रंजीत सिंह ने बताया कि रेस्क्यू कर लिया है।