विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSJMU Kanpur: स्पाट काउंसलिंग से छात्रों को प्रवेश का मौका, जानिए- कब से हो रही शुरुआत

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 10:48 AM (IST)

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में छात्र-छात्राओं स्पाट काउंसलिंग 20 नवंबर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है । अभी डा.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि की ओर से काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी है ।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई की चाह रखने वालों को मौका मिला।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई की चाह रखने वालों को मौका मिला।

कानपुर, जागरण संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की चाह रखने वाले छात्र-छात्राओं विवि स्पाट काउंसलिंग से प्रवेश का मौका देगा। अभी डा.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि की ओर से काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। सीएसजेएमयू प्रशासन की ओर से 20 नवंबर से स्पाट काउंसलिंग की तैयारी है।

दरअसल हर साल तमाम ऐसेे छात्र-छात्राएं होते हैं, जो एकेटीयू की ओर से कराई गई काउंसलिंग में प्रतिभाग तो करते हैं, मगर विवि में दाखिला नहीं ले पाते। विवि में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (यूआइईटी) की निदेशक डा. बृष्टि मित्रा ने बताया इस सत्र में विवि प्रशासन ने सभी सीटों को भरने के लिए स्पाट काउंसलिंग कराने का फैसला किया है।

खत्म हुई अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की डेडलाइन, अब होगी पढ़ाई

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कैंपस में संचालित 65 से अधिक पाठ्यक्रमों में रविवार से प्रवेश की डेडलाइन खत्म हो गई। विवि के कुलसचिव डा.अनिल यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर तक प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया था। अब किसी तरह का कोई मौका कालेज संचालकों को व कैंपस प्रभारियों को नहीं दिया जाएगा। बोले, अब हर विभाग में दीपावली की छुट्टियों के बाद से पढ़ाई शुरू होगी और तय समय पर सेमेस्टर व अन्य परीक्षाएं कराई जाएंगी। इस संबंध में सोमवार को दिशा-निर्देश जारी कर देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।