प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार, बजरंग दल का हंगामा
तीन बोरियों में भर कर ले जाया जा रहा था पुलिस ने पकड़ा आधा घंटे तक जीटी रोड रहा जाम वाहनों की लगी कतार।
By Edited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 10:57 AM (IST)
चौबेपुर, संवाद सहयोगी। शिवराजपुर में सोमवार रात पुलिस ने स्कूटी सवार युवक के पास से तीन बोरियों में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इसकी जानकारी होते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर हंगामा कर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने समझाकर किसी तरह से उन्हें शांत कराया और आधे घंटे बाद सड़क पर यातायात सुचारू हो पाया।
सोमवार रात करीब सात बजे शिवराज पुर में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां गुजर रहा स्कूटी सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो थोड़ा आगे जाने पर वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास मिली तीन बोरियों में मांस भरा था। बताया जा रहा है कि यह मांस प्रतिबंधित पशु का है। पुलिस युवक से पूछताछ कर ही रही थी कि ¨हदू संगठन व बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। वे पुलिस की शह पर गोकशी होने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे और सड़क जाम कर दिया। उनका कहना था कि क्षेत्र के हरीराय निवादा में गोकशी की घटनाएं हो रही हैं और जानकारी के बाद भी पुलिस रोक नहीं लगा रही है। सड़क पर हंगामे के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस ने किसी तरह से उन लोगों को समझाकर शांत कराया। शिवराजपुर थाना प्रभारी ने त्रिदीप सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार युवक बेकनगंज निवासी शादाब को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन बोरियों में मांस मिला है। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस के नमूने को जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा मांस किसका है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें