विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेट्रो के अंडरग्राउंड ट्रैक निर्माण के लिए डायवर्जन में चालू रहेगी लाल इमली की एक लेन

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 10:56 AM (IST)

मेट्रो के दूसरे चरण में प्रस्तावित भूमिगत स्टेशन चुन्नीगंज के निर्माण से पहले यातायात डायवर्जन तय किया जा रहा है। ...और पढ़ें

कानपुर में मेट्रो ट्रैक निर्माण के लिए यातायात डायवर्जन की कवायद।
कानपुर में मेट्रो ट्रैक निर्माण के लिए यातायात डायवर्जन की कवायद।

कानपुर, जागरण संवाददाता। मेट्रो के दूसरे चरण में प्रस्तावित भूमिगत स्टेशन चुन्नीगंज के लिए मेट्रो अफसरों की ओर से प्रस्तावित डायवर्जन प्लान में फिर से बदलाव किया गया है। अब लाल इमली जाने वाली लेन पूरी तरह से बंद नहीं की जाएगी। करीब 13 मीटर की सड़क से वाहनों की आवाजाही रहेगी। वहीं इस रूट पर पडऩे वाले दोनों पेट्रोल पंप पर वाहनों के आने जाने के लिए कट भी दिए जाएंगे।

मेट्रो के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा समेत पांच भूमिगत स्टेशन बनने हैं। नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा पर डायवर्जन के बाद वहां काम चल रहा है। प्रस्तावित तीसरे भूमिगत चुन्नीगंज स्टेशन का काम शुरू करने केलिए डायवर्जन किया जाना है। मेट्रो अफसरों द्वारा तैयार डायवर्जन प्लान में डीसीपी ट्रैफिक ने फिर से बदलाव किया है। इस बार निर्णय हुआ है कि चुन्नीगंज से लाल इमली जाने वाले यातायात को गुजारने के लिए चुन्नीगंज बस अड्डे से चर्च लेन होकर ग्वालटोली और वहां से विक्टोरिया लेन होकर नहीं जाना पड़ेगा। इस रास्ते पर करीब 13 मीटर का रास्ता वाहनों के गुजरने के लिए रहेगा। इस रूट पर पडऩे वाले दोनों पेट्रोल पंप के लिए कट भी बने रहेंगे।

यह था पूर्व में तैयार हुआ डायवर्जन

-लालइमली चौराहे से आगे पेट्रोल पंप या हास्पिटल जाने वाले वाहन लाल इमली चौराहे से पेट्रोल पंप तक जाएंगे। यहां से दाहिने मुड़कर अपोलो हास्पिटल होते हुए विक्टोरिया लेन से ग्वालटोली चौराहा और यहां से बाएं मुड़कर चुन्नीगंज चौराहे जा सकेंगे।

-बजरिया की ओर से आने वाला यातायात चुन्नीगंज चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड होकर चर्च लेन से ग्वालटोली चौराहा पहुंचेगा। यहां से दाहिने मुड़कर विक्टोरिया लेन से आगे जाकर लाल इमली फैक्ट्री के पास निकलेगा। यहां से दाहिने मुड़कर लाल इमली चौराहे पहुंचेगा।

-परेड चौराहे से लाल इमली होते हुए चुन्नीगंज जाने वाले वाहन लाल इमली से दाहिने मुड़कर विक्टोरिया लेन से ग्वालटोली चौराहे होते हुए चर्च लेन से चुन्नीगंज चौराहे जाएंगे।

-चुन्नीगंज से लाल इमली को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। 13 मीटर की जगह वाहनों के निकलने के लिए रहेगी। अभी अन्य वैकल्पिक मार्गों पर व्यवस्थाएं देखने के बाद डायवर्जन लागू होगा। -बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी ट्रैफिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।