Move to Jagran APP

उन्नाव में NSUI कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेरा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार Unnao News

माखी दुष्कर्म कार्ड में पीडि़ता की कार दुर्घटना के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया है।

By AbhishekEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 03:41 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 03:41 PM (IST)
उन्नाव में NSUI  कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेरा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार Unnao News
उन्नाव में NSUI कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेरा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार Unnao News

उन्नाव, जेएनएन। माखी दुष्कर्म कांड में पीडि़ता की कार को ट्रक की टक्कर मारे जाने की घटना को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए और कलेक्ट्रेट का गेट घेरकर धरने पर बैठ गए। यूपी सेंट्रल एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों पर रोक लगाओ, उन्नाव रेप कांड के दोषी भाजपा विधायक को फांसी देने की मांग की। ज्ञापन लेने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

मंगलवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने, मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी दो, प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध पर रोक लगाओ आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्य गेट को घेरकर सभी धरना पर बैठ गए।

कलेक्ट्रेट में मौजूद प्रशासनिक अफसरों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं से बात करने पहुंचे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एके राय ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। घरना न खत्म करने पर उन्होंने पुलिस को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश मिश्र ने 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, उन्हें पुलिस लाइन में रखा गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.