कानपुर के यात्रियों को अब शताब्दी ट्रेन का मिलेगी छह दिन लाभ
रेलवे ने शताब्दी सहित कई ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
जेएनएन, कानपुर : रेलवे ने शताब्दी सहित कई ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब शताब्दी एक फरवरी से छह दिन चलायी जाएगी। ट्रेन संख्या 4185 ग्वालियर बरौनी को भी अब हर दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन भी एक फरवरी से एक मार्च तक चलायी जाएगी। अभी यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलायी जा रही थी। इसी तरह प्रयागराज से उधमपुर के लिए चल रही साप्ताहिक ट्रेन को दो दिन कर दिया गया है। दो फरवरी से 28 फरवरी तक यह ट्रेन चलायी जाएगी। यात्री लोड बढ़ने के चलते कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी रेलवे ने जोड़े हैं।
------------
इन ट्रेनों के साप्ताहिक फेरे बढ़े
-ट्रेन संख्या 02033 कानपुर नई दिल्ली
-ट्रेन संख्या 04131 प्रयागराज उधमपुर
-ट्रेन संख्या 04185 ग्वालियर बरौनी
......
आस्था की डुबकी लगा, वस्त्र व अन्न दान कर मांगी समृद्धि, कानपुर : मकर संक्रांति पर्व पर शहर के प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने भोर में स्नान पूजन किया। बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट के साथ गंगा बैराज, सरसैया व मैस्कर घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान संग गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। समाजसेवी संगठनों ने जरूरतमंदों में खिचड़ी व वस्त्र दान किया। संक्रमण के कारण गंगा तटों पर सीमित संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर ब्रह्म खूंटी पर जाकर प्रभु के दर्शन किए। भक्तों ने स्नान के बाद सूर्य देवता को अर्ध्य देकर खिचड़ी व अनाज का दान किया। सरसैया घाट पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। परमट घाट पर सीमित संख्या में भक्तों ने स्नान के बाद बाबा आनंदेश्वर को गंगा जल अर्पित किया। श्रद्धालु रामचंद्र यादव ने बताया कि लंबे समय बाद आस्था का ऐसा संगम देखने को मिला। उन्होंने बताया कि स्नान व पूजन कर प्रभु से कोविड संक्रमण के समाप्त होने की कामना की।