Move to Jagran APP

चित्रकूट: यमुना में नाव पलटने से नौ लोग डूबे, नाविकों ने आठ को बचाया, एक युवक अभी भी लापता

चित्रकूट यमुना नदी में जल विहार करते समय नाव पलटने से नौ लोग नदी में डूब गए। जिसके बाद नाविेकों ने आइ लोगों को सुरक्षित बचा लिया। जबकि एक युवक की गोताखोर अभी भी तलाश कर रहे हैं। हादसे के बाद सवार नूरी ने साहस दिखाया।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:58 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 08:58 PM (IST)
चित्रकूट: यमुना में नाव पलटने से नौ लोग डूबे, नाविकों ने आठ को बचाया, एक युवक अभी भी लापता
चित्रकूट में यमुना में नाव पलटने से नौ लोग डूबे।

चित्रकूट, जागरण संवादददाता। राजापुर क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे यमुना नदी पर नाव डूब गई। उसमें सवार नौ लोगों में आठ को बचा लिया गया है। जबकि एक युवक लापता है। नाविक व गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। 

loksabha election banner

राजापुर कस्बे की रहने वाली नूरी खान उर्फ वकीला परवीन की बहन अकीला परवीन को विदाई कराने के लिए कार से कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से सोमवार को ससुरालीजन आए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे नौ लोग नौका विहार करने के लिए यमुना नदी के तुलसी घाट पर गए। छोटी नाव में यमुना में नौका विहार कर रहे थे। नाव में नूरी खान भी सवार थी। बताते हैं कि गहरे पानी में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। सभी लोग गहरे पानी में डूबने लगे। नूरी खान ने साहस दिखाते हुए आठ वर्षीय याना खान व 10 वर्षीय रोजी को किसी तरह तैरते हुए बचाया और घाट के किनारे पहुंचाया। चार नाविक भी लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। उन्होंने 40 वर्षीया रेशमा निवासी सतना मध्य प्रदेश, 30 वर्षीया अकीला परवीन, 28 वर्षीय साजिद खान, 50 वर्षीया सोना, 11 वर्षीय अदीबा निवासी जलालपुर जनपद कौशांबी को किसी तरह बचा लिया।

जबकि 28 वर्षीय नितिन यादव पुत्र ननकू निवासी जलालपुर जनपद कौशांबी गहरे पानी में डूब गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा व एसआई कन्हैयालाल पांडेय ने डूबे युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया है। डूबा युवक कार का चालक बताया जा रहा है। महाजाल भी नदी में डलवाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.