विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Religion Conversion in Kanpur: कानपुर में NIA और STF करेगी मतांतरण मामले की जांच, पुल‍िस टीम जाएगी कोलकाता

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Fri, 10 Mar 2023 12:17 PM (IST)

यूपी के कानपुर में मतांतरण का खेल पकड़े जाने के मामले में अब NIA और STF को जांच सौंपी गई ...और पढ़ें

Religion Conversion in Kanpur: एनआइए और एसटीएफ को सौंपी गई मतांतरण मामले की जांच
Religion Conversion in Kanpur: एनआइए और एसटीएफ को सौंपी गई मतांतरण मामले की जांच

कानपुर, जागरण संवाददाता। चकेरी के श्याम नगर स्थित फ्लैट में मतांतरण का खेल पकड़े जाने के मामले में अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और स्पेशल टास्क फोर्स को भी जांच में लगाया गया है। फतेहपुर और प्रयागराज के साथ टीम चकेरी प्रकरण की भी जांच करेंगी।

चकेरी के श्याम नगर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में मतांतरण का खेल पकड़ा गया था। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के हंगामे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके फ्लैट की सील किया था। फ्लैट से पुलिस को भारी मात्रा में साहित्य, फोटो, वीडियो, कंप्यूटर आदि सामान बरामद हुआ था।

पुलिस फिलहाल इसमें फंडिंग के बारे में छानबीन कर रही है। फतेहपुर और प्रयागराज मामले में की जांच कर रही एनआइए और एसटीएफ की टीम को चाणक्यपुरी मामले की जांच भी सौंपी गई है। वहीं, चकेरी और जाजमऊ थाना क्षेत्रों में खुफिया भी नई बनी चर्च के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मतांतरण को लेकर अब तक पुलिस ने कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक की छानबीन में यह सामने आया है कि चाणक्यपुरी में ग्रामीण क्षेत्रों से पिकनिक के बहाने से स्कूली बच्चों को लाया जाता था। जहां बंद कमरे में उन्हें दूसरे धर्म के भगवानों में अंतर बताकर उनका ब्रेन वाश किया जाता था।

शहर में संचालित होने वाली इन चार्ज के कनेक्शन कोलकाता से होने की जानकारी पर गंगा मेला के बाद पुलिस की एक टीम को वहां भेजने की तैयारियां की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। फंडिंग के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।