मछली में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को खिलाने के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म Kanpur News
पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है घर में ताला डालकर आरोपित फरार हो गया है।
कानपुर, जेएनएन। नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के घर जाकर मछली में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला व उसके ब'चों को खिला दिया। इसके बाद महिला के नशे में होने पर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू की है। वह घर में ताला बंद करके फरार हो गया है।
राजीव विहार में महिला पति व दो ब'चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसी मकान में पड़ोस के कमरे में एक राजमिस्त्री संतराम भी रहता है। संतराम ने पड़ोसी से मित्रता की और उसके घर आना जाना शुरू कर दिया। संतराम अक्सर पड़ोसी के घर से जाने के बाद जाता और उसकी पत्नी से अकेले में बातें करता था। संतराम के दिमाग में उसकी पत्नी को लेकर बदनीयत ख्याल चलते रहे। एक दिन उसने योजना के तहत नशीला पदार्थ मिलाकर मछली बनाई और पड़ोसी के घर जाकर महिला व ब'चों को खाने को दिए।
महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात पति किसी काम से बाहर जाने के बाद संतराम की बनाई मछली खाने के बाद वह नशे में हो गई और ब'चे बेहोश हो गए। आरोप है कि उसके नशे की हालत का फायदा उठाकर संतराम घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने संतराम को कमरे में बिना कपड़ों के लेटे पाया। इसपर घर लौटे पति को उसने आप बीती सुनाई। महिला के पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। थाना प्रभारी आशीष शुक्ल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित राजमिस्त्री संतराम की तलाश की जा रही है।