कानपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, इकलौते बेटे का शव देख टूट गए माता-पिता
कानपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र अंश सिंह ने पढ़ाई के तनाव के चलते आत्महत्या कर ली, जिससे ...और पढ़ें

दिवंगत छात्र अंश उर्फ लवकुश। स्वजन
HighLights
कानपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र अंश ने की आत्महत्या।
पढ़ाई के तनाव और अवसाद को आत्महत्या का कारण बताया गया।
शहर में दो अन्य आत्महत्याएं: बुजुर्ग और युवक ने भी जान दी।
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कानपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने जान दे दी। अंश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बेटे के शव को देख माता-पिता टूट गए। वहीं, कानपुर में बुजुर्ग और युवक ने भी आत्महत्या कर ली।
कल्याणपुर गूबागार्डन निवासी अरुण सिंह घाटमपुर स्थित पावर प्लांट में संविदा कर्मी हैं। परिवार में पत्नी रेखा सिंह और 18 वर्षीय इकलौता बेटा अंश सिंह उर्फ लवकुश था। उनकी दो बेटियां कशिश और शुभी है।
अरुण ने बताया कि उनका इकलौता बेटा अंश नीट की तैयारी कर रहा था। बड़ी बेटी कशिश पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर है। छोटी बेटी एमबीए की तैयारी कर रही है। घर के बाहर ही किराने की दुकान है जिसे पत्नी रेखा चलाती है। मंगलवार शाम रेखा दुकान पर थी जबकि बेटी शुभी कोचिंग गई थी। काफी देर से अंश कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां रेखा दुकान अंदर गई तो दरवाजा भीतर से बंद था।
उनके कई बार आवाज देने के बाद भी अंश ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया तब तक बेटी शुभी भी आ गई। जिसके बाद शुभी को रोशनदान से अंदर भेजा गया तो अंदर के कमरे में अंश का शव पंखे से फंदे पर लटकता मिला। जिसके बाद अरुण सिंह और बेटी कशिश को घटना की जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि अंश पढ़ाई को लेकर अवसाद में चल रहा था। मामा राधे यादव ने बताया कि अंश कुछ दिनों से गुमसुम था और मंगलवार सुबह जिम भी नहीं गया था। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि स्वजन ने अवसाद के चलते आत्महत्या की बात कही है मामले की जांच की जा रही है।
चकेरी में बुजुर्ग ने परेशान होकर आत्महत्या की
चकेरी के जगईपुरवा निवासी 60 वर्षीय सज्जन कुमार ई-रिक्शा चलाते थे। परिवार में पत्नी बबली देवी और तीन बेटियां रिया,चांदनी व सिया हैं। सोमवार देर रात उन्होंने घर के बाहर बनी दुकान में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साले सूरज कुमार ने बताया कि सज्जन कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे। जिससे परेशान होकर आत्महत्या की है।
पत्नी से मामूली विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम
बर्रा विश्व बैंक निवासी 34 वर्षीय प्राइवेट कर्मी रिंकू के परिवार में पत्नी निधि व तीन बच्चे किशन, नैना व आरोही हैं। भाई महेंद्र ने बताया कि रिंकू और उसकी पत्नी के बीच अक्सर मामूली बात पर विवाद होता था। इसी विवाद के कारण तीनों भाई व मां कुसुम अलग रहने लगे थे। स्वजन ने बताया कि सोमवार को रिंकू व उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। पत्नी निधि बच्चों को स्कूल छोड़ने चली गईं। तभी घर पर अकेले रिंकू ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
