कानपुर में एनडीए छात्र का शव हॉस्टल में फंदे पर मिला, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका
कानपुर के काकादेव स्थित एक हॉस्टल में एनडीए की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र विपिन पाल का शव पंखे ...और पढ़ें

HighLights
काकादेव हॉस्टल में एनडीए छात्र का शव मिला
स्वजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई
पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही
जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव के एक हास्टल में शनिवार देर रात एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही हास्टल में अफरातफरी मच गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की।
वहीं, छात्र के स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। फतेहपुर जिले के बिंदकी निवासी जगराम पाल का 20 वर्षीय बेटा विपिन पाल पांडुनगर स्थित ग्लोबल करियर एकेडमी में रहकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। रविवार देर रात हास्टल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद काकादेव थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि स्वजन की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
