विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र पर विंध्याचल मेला जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर, मीरजापुर स्टेशन पर रुकेंगे 22 ट्रेनें

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 10:30 AM (IST)

रेलवे ने नवरात्र में विंध्याचल मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मिर्जापुर स्टेशन पर 22 ट्रेनों का ठहराव 26 अक्टूबर तक करने का निर्णय लिया है

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नवरात्र मेले के लिए मिर्जापुर में 22 ट्रेनों का ठहराव।

  2. मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा।

  3. यह व्यवस्था 26 अक्टूबर तक, प्रत्येक ट्रेन दो मिनट रुकेगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नवरात्र में विंध्याचल मेला को देखते हुए रेलवे ने 22 ट्रेनों (11 जोड़ी) का ठहराव मीरजापुर में करने का निर्णय लिया है। शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजित होने वाले क्वार (अश्विन) शारदीय नवरात्रि मेला के अवसर पर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 26 अक्टूबर तक 11 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है।

ये सभी ट्रेनें 26 अक्टूबर तक दो-दो मिनट का ठहराव लेंगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि विंध्याचल नवरात्रि मेला को देखते हुए ट्रेन नंबर 12307 हावड़ा-जोधपुर, ट्रेन नंबर 22307 हावड़ा-बीकानेर, 12308 जोधपुर-हावड़ा, 22308 बीकानेर-हावड़ा, ट्रेन नंबर 12801 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल, 12802 आनंद विहार ट.-पुरी, ट्रेन नंबर 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलीपुत्र, 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 12487 जोगबनी-आनंद विहार, 12488 आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर दो-दो मिनट का होगा।

इसी तरह ट्रेन नंबर 15657/58 दिल्ली-कामाख्या, 15945/46 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-डिब्रूगढ़, 15946/47 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक, ट्रेन नंबर 12335/36 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 12295/96 एसएमवीबी बंगलुरु-दानापुर व ट्रेन नंबर 12167/68 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस एक्सप्रेस 26 अक्टूबर तक मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 पर जल्द शुरू होगा टेस्ट रन, सीएसए डिपो में पटरी बिछाने का काम पूरा