Move to Jagran APP

तनाव दूर करता संगीत, सोच होती सकारात्मक

सीएसजेएमयू के 33वें दीक्षा समारोह में कुलाधिपति पदक को लेकर हुए साक्षात्कार

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 10:52 AM (IST)
तनाव दूर करता संगीत, सोच होती सकारात्मक
तनाव दूर करता संगीत, सोच होती सकारात्मक

जागरण संवाददाता, कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षा समारोह में डीजी कॉलेज से एमए संगीत (सितार) में 82.22 फीसद अंक हासिल करने वाली छात्रा प्राची तिवारी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलाधिपति रजत पदक और कुलाधिपति रजत पदक मिलेगा। बुधवार को यह निर्णय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अफसरों ने किया। मीडिया प्रभारी संजय स्वर्णकार ने बताया कि काकादेव निवासी प्राची ने बुधवार को साक्षात्कार भी दिया, इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया गया। प्राची को दीक्षा समारोह में राज्यपाल उक्त तीनों पदक देकर सम्मानित करेंगे।

loksabha election banner

तनाव दूर करता संगीत, सोच होती सकारात्मक :

प्राची ने बताया कि उनका संगीत से जुड़ाव कई वर्षो से है। बीए में उन्हें 72 फीसद अंक मिले। वह कहती हैं संगीत तनाव को दूर करता है, उसे सुनने व सीखने से सोच सकारात्मक होती है। प्राची के पिता उमाकांत तिवारी किसान हैं, तो वहीं माता सुधा तिवारी गृहणी हैं। परिवार में छोटा भाई अभिषेक तिवारी व बड़ी बहन नीतू त्रिपाठी भी हैं। वह भविष्य में संगीत की शिक्षक बनना चाहती हैं।

इन खूबियों के चलते मिलते हैं उक्त पदक :

कुलाधिपति स्वर्ण पदक- विश्वविद्यालय के समस्त संकायों में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए

कुलाधिपति रजत पदक- विश्वविद्यालय के समस्त संकायों के स्नातकोत्तर कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए

कुलाधिपति रजत पदक- विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए 2018 से पहले इन्हें मिले कुलाधिपति स्वर्ण व रजत पदक:

वर्ष 2017 में- एकता पटेल, डीजी कॉलेज (ड्राइंग व पेंटिंग)

वर्ष 2016 में- श्रुति मिश्रा, डीजी कॉलेज (वोकल)

वर्ष 2015 में- प्रगति द्विवेदी, सीएसजेएमयू (सितार)

वर्ष 2014 में- मोनिका सिंह, डीजी कॉलेज (वोकल)

वर्ष 2013 में- शुभम वर्मा, सीएसजेएमयू (तबला)

वर्ष 2012 में- शैलजा मिश्रा, एएनडी (वोकल)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.