विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलेट से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या Etawah News

By AbhishekEdited By:
Published: Fri, 19 Jul 2019 10:27 AM (GMT+05:30)

गुरुवार देर रात बाइक सवार युवकों ने दिया अंजाम घटना के कारणों का अभी नहीं चल सका पता।

बुलेट से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या Etawah News
बुलेट से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या Etawah News

इटावा, जेएनएन। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के अंतर्गत गांधीनगर में गुुरुवार देर रात बुलेट से अपने घर जा रहे युवक की गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आनन फानन पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां पर उसकी मौत हो गई।

अशोक नगर निवासी 31 वर्षीय हरिओम यादव पुत्र फतेह सिंह यादव गुरुवार देर रात करीब एक बजे अपनी रॉयल इन्फील्ड मोटर साइकिल से घर की ओर आ रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी, जिससे वह वहीं पर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मुख्य रूप से ग्राम इकघरा भरथना निवासी हरिओम पत्नी व दो बच्चों के साथ अशोक नगर में रह रहेे थे। हालांकि गोली किसने और क्यों मारी इसका अभी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि हरिओम दबंग थे और उन पर मुकदमे भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि घटना के पीछे उनकी किसी से रंजिश हो सकती है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। सूचना पर एसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।