Murder in Auraiya : महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी
लालपुर निवासी सरिता (32) पत्नी अरविंद दोहरे बुधवार की सुबह शौच क्रिया के लिए खेतों पर गई हुई थी। तभी अज्ञात लोगों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जब ग्रामीणों ने महिला का शव लहूलुहान हालत में देखा। इसकी जानकारी उसके पति अरविंद कुमार दोहरे को दी।
कानपुर, जेएनएन। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर शौच क्रिया के लिए गई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खेतों पर काम कर रहे हो ग्रामीणों ने जब महिला का शव लहूलुहान हालत में देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी व सीओ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों व स्वजन से पूछताछ की।
लालपुर निवासी सरिता (32) पत्नी अरविंद दोहरे बुधवार की सुबह शौच क्रिया के लिए खेतों पर गई हुई थी। तभी अज्ञात लोगों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जब ग्रामीणों ने महिला का शव लहूलुहान हालत में देखा। इसकी जानकारी उसके पति अरविंद कुमार दोहरे को दी। पति ने घटना की जानकारी फफूंद थाना अध्यक्ष राजेश सिंह को दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने ग्रामीणों व परिजन से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर पहुंची एसपी अपर्णा गौतम, सीओ सुरेंद्र नाथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए हैं। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अभी तक तहरीर नहीं मिली है । तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।