Move to Jagran APP

कैंप लगाकर खोजे जा रहे मल्टी टैलेंटेड एनसीसी कैडेट्स

गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर होने वाले परेड की अभी से तैयारियां शुरू, कानपुर नगर, देहात, उरई, उन्नाव व झांसी के 450 कैडेट्स ले रहे ट्रेनिंग

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:35 AM (IST)
कैंप लगाकर खोजे जा रहे मल्टी टैलेंटेड एनसीसी कैडेट्स
कैंप लगाकर खोजे जा रहे मल्टी टैलेंटेड एनसीसी कैडेट्स

नीरज सिंह, कानपुर : आपको विश्वास नहीं होगा कि गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर होने वाले परेड के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच माह पहले से शुरू तैयारी में आर्मी और एयर विंग एनसीसी के कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसके बाद इन कैडेट्स की कम से कम सात 'अग्नि परीक्षा' और होंगी। इसी के साथ मल्टी टैलेंटेड कैडेट्स खोजने की कवायद शुरू हो गई है।

loksabha election banner

आर्मी एरिया में विशेष प्रशिक्षण के लिए कानपुर एनसीसी ग्रुप से संबंध 59 यूपी बटालियन एनसीसी का कैंप कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनजीत सिंह कालरा के नेतृत्व में लगाया गया है। यहां कानपुर शहर के अलावा कानपुर देहात, उरई, उन्नाव व झांसी के 450 कैडेट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस कैंप में इनसे अलग 85 आर्मी व एयर विंग के कैडेट्स को आइजीसी (इंटर ग्रुप कंपटीशन) के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें सीनियर डिवीजन के 40 लड़के व 33 लड़कियां और जूनियर डिवीजन के आठ लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं।

- - - - - - - - - -

ये चल रहा प्रशिक्षण

आर्मी एरिया में चल रहे शिविर में आइजीसी के कैडेट्स को परेड, शस्त्र परेड, फ्लैग एरिया डेकोरेशन, टेंट एरिया डेकोरेशन, सामूहिक गान, एकल गान, सामूहिक नृत्य व एकल नृत्य का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा नाट्य प्रस्तुति में ये कैडेट्स कानपुर के ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन स्थलों के बारे में प्रदेश और देश को बताएंगे।

- - - - - - - - - -

बेस्ट कैडेट्स करेंगे कानपुर का नाम रोशन

आइजीसी टीम के साथ ही कानपुर के बेस्ट कैडेट्स 59 यूपी बटालियन एनसीसी के हर्ष कुमार साहू और 55 यूपी बटालियन एनसीसी की ब्यूटी कुमारी भी प्रदेश स्तर पर होने वाले कंपटीशन में शामिल होंगे। जहां पूरे प्रदेश से आए कैडेट्स के बीच ये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए इन्हें फाय¨रग, सामान्य ज्ञान, परेड, ड्रेस लेआउट आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

- - - - - - - - - -

प्रशिक्षण देने वाली टीम

आइजीसी (इंटर ग्रुप कंपटीशन) टीम को कर्नल एसके गुप्ता व लेफ्टिनेंट कर्नल सतेंदु महाजन के नेतृत्व में एएनओ नीतू गौड़, जीसीआइ सुमन आर्या, सूबेदार केशव प्रधान, नायब सूबेदार छाबर सिंह, हवलदार जगदीश सिंह, हवलदार बीबी श्रेष्ठ, कंपनी हवलदार मेजर सुभाष सिंह व हवलदार कल्याण सिंह विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। - - - - - - - - - -

14 घंटे तक चल रहा कठिन प्रशिक्षण

लेफ्टिनेंट कर्नल सतेंदु महाजन ने बताया कि आइजीसी टीम के कैडेट्स को 14 घंटे का कठिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक ड्रिल, लंच के बाद शाम छह बजे तक फ्लैग एरिया में कानपुर के महत्व और देश की एकता व अखंडता का प्रस्तुतिकरण, डिनर के बाद रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चयनित कैडेट्स गाजियाबाद और बाद में दिल्ली के कैंप में जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.