कानपुर के शिखर ने पूरी की केदार कंठा चोटी पर चढ़ाई, एडवेंचर को पहचान दिलाना लक्ष्य, उनके नाम है कईं खिताब
नौ सदस्यों के दल के साथ 13500 फीट की ऊंचाई को किया पूरा। उनके साथ इस बर्फीले सफर में नौ सदस्यों के दल में उत्कर्ष सक्सेना राहुल आर्या अक्षय श्रीवास्तव मोहम्मद फैसल दीपक दीक्षित विनीता शर्मा अनिला गगनदीप सागर किरन कश्यप शामिल रहे।
कानपुर, जेएनएन। शहर में एडवेंचर खेल के सबसे चर्चित नामों में शुमार शिखर ने अपने खाते में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। जाजमऊ स्थित कैलाश नगर के शिखर पांडे ने केदार कंठा चोटी पर चढ़ाई अपने नौ सदस्यों के दल के साथ पूरी की। उन्होंने करीब 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदार कंठा की बर्फीली चोटी पर पहुंचकर तिरंगा झंडा फहराया।
अब तक अपने नाम दर्ज करा चुके कई उपलब्धियां
शहर के शिखर पांडे इससे पहले भी एडवेंचर करते हुए कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने 25 दिसंबर को लगभग 144 किलोमीटर तक पहाड़ों पर पैदल भ्रमण कर एडवेंचर को बढ़ावा दिया था। उस दौरान शिखर ने केदार कंडा चोटी की चढ़ाई को अपने पहले प्रयास में पूरा किया था। उस उपलब्धि को फिर से हासिल करने के लिए शिखर ने 11 जनवरी को एक बार फिर दूसरी बार चढ़ाई चढ़ना शुरू किया और शिखर पर पहुंचकर फतह हासिल की।
ये लोग हासिल कर चुके मुकाम
उनके साथ इस बर्फीले सफर में नौ सदस्यों के दल में उत्कर्ष सक्सेना, राहुल आर्या, अक्षय श्रीवास्तव, मोहम्मद फैसल, दीपक दीक्षित, विनीता शर्मा, अनिला, गगनदीप सागर, किरन कश्यप शामिल रहे। जिन्होंने एक साथ इस मुकाम को हासिल किया। शिखर के इस कारमाने ने एडवेंचर खेल की जीवन में आवश्यक के बारे में बताया। एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आनंद पांडे ने बताया कि शिखर पहले एडवेंचर के क्षेत्र में मुकाम हासिल कर चुके हैं। उनकी इस कामयाबी से शहर का मान बढ़ा है। सफर में बालकों के साथ बालिकाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर एडवेंचर खेल में मुकाम हासिल किया। यह काबिल-ए-तारीफ है। एसोसिएशन के महासचिव अविनाश चंद्र द्विवेदी, सतीश कुमार, उदय प्रताप, रवि कुमार, कुलदीप वर्मा, करण सिंह, शशांक तिवारी व मीडिया प्रभारी नीरज सिंह उपस्थित रहे।