Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: कानपुर में बादलों ने डाला डेरा, दहलीज पर मानसून, आज और कल झमाझम बारिश के आसार

कानपुर में गर्मी से राहत की उम्मीद नजहर आई है। मानसूनी गतिविधियां एक सप्ताह तक जारी रह सकती हैं। मंगलवार को शहर के बाहरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा से मौसम सुहाना हो गया है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 07:10 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 07:10 AM (IST)
Kanpur Weather Update: कानपुर में बादलों ने डाला डेरा, दहलीज पर मानसून, आज और कल झमाझम बारिश के आसार
बुधवार और गुरुवार को बूंदाबांदी व वर्षा के आसार हैं।

कानपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर पूर्वी नम हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ ही बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया है। मानसून शहर की दहलीज पर पहुंच चुका है जो कभी भी दस्तक दे सकता है। बुधवार और गुरुवार को बूंदाबांदी व वर्षा के आसार हैं। वहीं, मंगलवार शाम को शहर के बाहरी क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई। 

loksabha election banner

हालांकि बादल छाने से पहले मंगलवार को पारा तेजी से चढ़ा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहीं नहीं कानपुर एयरफोर्स का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा क्रमश: 43.7 व 32.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बुधवार से नम हवा के कारण तापमान कम होने और उमस से मामूली राहत मिलने की संभावना जताई है। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 28 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर से चलकर गुजरात के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर और दूसरा चक्रवाती हवा का क्षेत्र मध्य प्रदेश के मध्य भाग पर बना है। इसके अलावा एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में है। हवा की दिशा लगातार बदलने से इस तरह के चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहे हैं, जो मानसून को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। डा. पांडेय ने बताया कि इसके कारण मानसून अगले 48 घंटे में कानपुर मंडल में आने की उम्मीद है। 29 जून से कानपुर सहित पूरे मंडल, बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी में बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। खास बात ये है कि मानसून की ये गतिविधियां 29 जून के बाद लगातार एक सप्ताह तक जारी रह सकती हैं।

गरज व चमक के साथ कई स्थानों पर हुई वर्षा 

बादल छाने के बाद मंगलवार शाम गरज व चमक के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा भी हुई। महाराजपुर, सरसौल, साढ़ व घाटमपुर आदि क्षेत्रों में मौसम ने तेजी से करवट बदली। महाराजपुर व उन्नाव में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। देर शाम हवा की रफ्तार तेज होने से सड़कों पर धूल के कण भी उड़ते रहे। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहने संभावना जताई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.