कानपुर में बालिकाओं को स्वावलंबी बनने के दिए गए टिप्स, मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पूर्णा देवी खन्ना गर्ल्स इंटर कॉलेज अशोक नगर में मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी बालिकाओं ने जागरुकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोबीलाइजेशन कोऑर्डिनेटर डॉ. देवकांत शर्मा ने छात्राओं को वैश्विक महामारी कोविड से बचाव व उपयोगी जानकारी से रूबरू कराया।
कानपुर, जेएनएन। सरकार के द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को बेटियों को सुरक्षा व स्वावलंबता के प्रति जागरूक किया गया। बालिकाओं को कोविड से बचाव के टिप्स व सरकार द्वारा बेटियों व महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
छात्राओं को दिए गए कोविड से बचाव के टिप्स
पूर्णा देवी खन्ना गर्ल्स इंटर कॉलेज अशोक नगर में मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी बालिकाओं ने जागरुकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोबीलाइजेशन कोऑर्डिनेटर डॉ. देवकांत शर्मा ने छात्राओं को वैश्विक महामारी कोविड से बचाव व उपयोगी जानकारी से रूबरू कराया। उन्होंने मास्क की मास्क की अनिवार्यता और शारीरिक दूरी की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संक्रमण काल में स्वास्थ्य कर्मियों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा समाजहित में किए गए सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ की।
प्रधानाचार्या का ये है कहना
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्राओं को समाजहित व स्वावलंबी बनने को कहा। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस की टीम शहर में विभिन्न समाजहित के कार्य निस्वार्थ भाव से कर रही है। उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास के कारण ही समाज महामारी व संकट के समय खुद को मजबूत रख पाता है। उन्होंने विद्यालय की छात्रा प्रिया शर्मा के प्रयासों की जमकर तारीफ की। स्काउट गाइड लीडर प्रिया ने कोविड काल में दूसरों की सेवा व सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर समाजसेवा की मिशाल कायम की। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी मोनिका, शैल शुक्ला, शशि देवी, अर्शी खान, प्रतीक श्रीवास्तव, शमीम हामिद, रागिनी श्रीवास्तव, प्रसून चौहान, रमाकांती तिवारी, उमा अवस्थी, मिथिलेश पांडेय, सुशीला मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।