विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Misdeed in Kanpur: देवर रिजवान ने साथी संग मिलकर लूटी भाभी की अस्मत, होटल ले जाकर किया कुकर्म

By Shaswat GuptaEdited By:
Published: Fri, 24 Sep 2021 10:03 PM (IST)

बजरिया थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला के पति का देहांत हो चुका है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने बताया कि ...और पढ़ें

कानपुर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।
कानपुर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। दवा दिलाने के बहाने एक महिला को उसके रिश्ते का देवर हालसी रोड स्थित होटल पर ले गया, जहां नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अपने साथी संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी अपने फोन में रिकार्ड कर ली। होश आने पर पीडि़ता ने विरोध किया तो दोनों ने धमकी दी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

बजरिया थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला के पति का देहांत हो चुका है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने बताया कि 15 सितंबर को वह दवा लेने मूलगंज आई थी। इसी दौरान कर्नलगंज निवासी रिश्ते का देवर रिजवान मिला और दवा दिलाने के बहाने वह हालसी रोड स्थित क्लासिक होटल में ले आया। यहां आरोपित ने नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। इससे महिला बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपित का एक साथी शहनवाज भी आ गया। दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने अपने कपड़े अस्तव्यस्त देखे तो शोर मचाया। इस पर आरोपित ने मोबाइल फोन में रिकार्ड की गई अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी। 

होटल से निकलकर महिला ने सीधे बादशाहीनाका थाने पहुंचकर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है। होटल के मैनेजर व कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में होटल मैनेजर श्याम राठौर ने घटना की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि उनके होटल में कोई घटना नहीं हुई।