विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Mandi Bhav: 30 मार्च 2026 का मंडी भाव, गेहूं-दाल और सोने के लेटेस्ट रेट; एक क्लिक में जानें बाजार का हाल

Published: Mon, 30 Mar 2026 08:47 PM (IST)

कानपुर की थोक मंडी में सोमवार को अधिकांश जिंसों के भाव स्थिर रहे, जबकि दालों में सीमित तेजी और सोना-चांदी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर मंडी में अधिकांश जिंसों के भाव में स्थिरता रही।

  2. दालों और सराफा बाजार में हल्की तेजी दर्ज की गई।

  3. सहालग के कारण कुछ जिंसों में तेजी की संभावना।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर की थोक मंडी में सोमवार को अधिकांश जिंसों के भाव में स्थिरता के साथ हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गल्ला और दलहन वर्ग में कीमतें लगभग पुराने स्तर पर बनी रहीं, जबकि दालों में सीमित दायरे में तेजी दर्ज की गई। तिलहन और तेल वर्ग में भी मामूली बदलाव नजर आया, जिससे बाजार में सामान्य कारोबार चलता रहा।

व्यापारियों के अनुसार, आपूर्ति और मांग के संतुलन के कारण फिलहाल बड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति नहीं है। वहीं, सराफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में हल्की बढ़त देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों की दिलचस्पी बनी हुई है। सहालग और त्योहारों के मौसम को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ जिंसों में तेजी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल मंडी में कारोबार सामान्य बना हुआ है।

  

कानपुर बाजार भाव (सोमवार)

वर्ग वस्तु भाव (₹)
गल्ला
गल्ला गेहूं दड़ा 2600-2625
  गेहूं RR21 2700-2750
  गेहूं फार्म 2800-2850
  जौ 2250-2350
  ज्वार 2100-2150
  बाजरा 1900-2100
  मकई 1900-2200
दलहन
दलहन चना 5400-5500
  अरहर 7000-7500
  मसूर 5650-5850
  मटर 3800-3900
  उड़द हरा 10800-11100
  उड़द काला 5500-7000
  मूंग 6000-7800
दाल
दाल अरहर फूल 11500-11600
  अरहर स्पेशल 9000-9100
  चना दाल 6800-6900
  मटर दाल 4700-4800
  मसूर मलका 7350-7400
  मसूर दाल 7250-7300
  उड़द दाल 7300-13700
  उड़द धोवा 8200-10400
  मूंग दाल 8000-9500
  मूंग धोवा 8700-10200
चावल
चावल अरवा 2800-4000
  बासमती 1 नं. 10500-11000
  सेला 3000-4000
  बासमती 2 नं. 7000-8000
आटा-मैदा (50 किग्रा)
आटा   1500-1600
मैदा   1540-1580
सूजी   1560-1600
तिलहन
तिलहन लाही 6600-6700
  अलसी 4600-5000
  अण्डी 4800-5000
  तिल्ली 8000-9400
तेल
तेल सरसों कोल्हू 15900-16000
  अलसी 15600-15700
गुड़ व शक्कर
गुड़ पन्सेरा 4100-4200
  देशी भेली 4500-4700
शक्कर एम-30 4370-4420
सराफा बाजार
चांदी 999 टंच (प्रति किग्रा) 235500
सिक्का प्रति नग 2300-2400
सोना बिस्कुट (10 ग्राम) 150000
गिन्नी प्रति नग 111700-112290