Move to Jagran APP

उद्योगों तक पहुंचाएं किसानों के उत्पाद: डीएम

किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिले इसके लिए उन्हें सीधे उद्योगों से जोड़ा जाए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 01:25 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 06:09 AM (IST)
उद्योगों तक पहुंचाएं किसानों के उत्पाद: डीएम
उद्योगों तक पहुंचाएं किसानों के उत्पाद: डीएम

जागरण संवाददाता, कानपुर : किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिले इसके लिए उन्हें सीधे उद्योगों से जोड़ा जाए। उनके उत्पाद सीधे औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। ताकि उनके उत्पादों का सही मूल्य उन्हें मिल सके। इसके लिए समस्त संबंधित विभाग अपने -अपने किसानों के समूहों का गठन करें। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेते हुए कृषि उत्पादन का कार्य कराया जाए। यह आदेश डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कृषि तकनीकी प्रबंधन के गवर्निंग बोर्ड की बैठक में दिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से सीधे बैठक कराते हुए संवाद स्थापित कर उनके उत्पाद को खेतों से औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाने में सहायक बने। कृषि उत्पाद को छोटी-छोटी मार्केटिग देते हुए उनके उत्पाद के लिए एक बाजार भी विकसित करें। कलेक्ट्रेट तथा केडीए में किसानों के उत्पाद डेमो के रूप में लगाए जाएं ताकि आने वाले लोगों को उसकी जानकारी हो सके। किसानों के उत्पाद को बेहतर पैकेजिग देते हुए उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

कृषि उत्पादन को बढ़ाना है इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों की मदद लेते हुए खेती कराई जाए। जल, जानवर, पेड़ तथा बैक्टीरिया संरक्षित करते हुए खेती की जाए। किसानों को औद्योगिक इकाइयों से जोड़ते हुए उनके उत्पाद को सीधे उत्पादन बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों से सामंजस्य स्थापित करते हुए उन्हें बेचने के लिए समन्वय स्थापित किया जाए। इस अवसर पर सीएसए के कुलपति डॉ. डीआर सिंह, सीडीओ सुशील कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.