लखनऊ में कानकोर्स निर्माण से आज भी प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें शेड्यूल
लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कानकोर्स निर्माण कार्य के कारण मंगलवार को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ स्टेशन पर कानकोर्स निर्माण कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित।
कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और मानक नगर तक ही चलेंगी।
गोरखपुर से आने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए।
जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कानकोर्स निर्माण कार्य का असर रेल यातायात पर पड़ा। निर्माण कार्य के कारण मंगलवार को कई ट्रेनों का संचालन लखनऊ की जगह कानपुर सेंट्रल और मानक नगर तक सीमित किया जाएगा।
इसके अलावा कई शहरों से आने-जाने वाली ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से संशोधित संचालन के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 64701 का संचालन 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल तक ही होगा। इसी तरह 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ट्रेन लखनऊ की जगह कानपुर सेंट्रल से चलेगी।
कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में भी बदलाव किया गया है। 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ और 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मंगलवार को मानक नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी। 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मंगलवार और बुधवार को लखनऊ की जगह मानक नगर से चलेगी।
ये ट्रेनें चलेंगी मार्ग बदलकर
12555 गोरखपुर-भटिंडा, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 15065 गोरखपुर-पनवेल को मंगलवार को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलाया जाएगा। इसके अलावा 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस और 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मंगलवार को इसी वैकल्पिक मार्ग से संचालित होंगी।
