विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: अजमेर-रांची समेत 4 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया, देखें रूट और टाइमिंग

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:04 AM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-रांची सहित चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का विस्तार किया।

  2. अजमेर-रांची समेत चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया गया।

  3. त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। रेल यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को देखते हुए रेलवे ने अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल के संचालन के साथ ही तीन अन्य स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है। इससे आगामी त्योहारी व यात्रा सीजन में यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर स्पेशल प्रत्येक रविवार को चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक संचालित होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल शनिवार को तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक और 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल रविवार को चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 08611 सान्तरागाछी-अजमेर स्पेशल सोमवार को 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक, इसके बाद 7 से 14 दिसंबर और 21 से 28 दिसंबर तक चलेगी।

इसी प्रकार 08612 अजमेर-सान्तरागाछी स्पेशल गुरुवार को 15 अक्टूबर से 26 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 17 से 31 दिसंबर तक संचालित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन और विस्तार से यात्रियों को विभिन्न प्रमुख शहरों के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में आकार लेगी 'केयर इकोनॉमी', बुजुर्गों-दिव्यांगों की देखभाल से युवाओं को मिलेगा रोजगार