यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love Jihad Kanpur Case: फिजा फातिमा बनी शालिनी को विदेश भेजने की तैयारी, वीजा लेने की कोशिश!
बर्रा में रह रहे परिवार का कहना है कि घर आए दो सिपाहियों ने शालिनी के पासपोर्ट के बारे में ...और पढ़ें

कानपुर, जेएनएन। धर्म परिवर्तन के बाद फिजा फातिमा बनी बर्रा की शालिनी यादव को विदेश भेजे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। शालिनी के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपित उसका वीजा बनवाने की तैयारी में है, ताकि उसे देश से बाहर भेजकर कानून के शिकंजे से बचा जा सके।
शालिनी के भाई विकास ने बताया कि शनिवार को उनके घर पर दो सिपाही आए थे। शालिनी और परिवार के बारे में जानकारी ली। शालिनी के पासपोर्ट के बारे में पूछा। जो सिपाही घर आया था, वह पूर्व में शालिनी के पासपोर्ट सत्यापन के लिए भी आ चुका है। विकास के मुताबिक शालिनी को पढ़ाई के लिए घरवाले विदेश भेजना चाहते थे, इसीलिए उसका पासपोर्ट बनवाया था। सिपाही से ही पता चला कि उसके पासपोर्ट पर वीजा हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, सिपाही ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। विकास का आरोप है कि आरोपित पक्ष वीजा हासिल करके उसकी बहन को देश से बाहर भेजना चाहता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन पर दबाव डालकर जबरन वीडियो वायरल कराए गए।
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ जाएंगे कोर्ट
विकास ने बताया कि आरोपित पक्ष ने दिल्ली हाई कोर्ट में गलत तथ्य पेश करके राहत ली है। यह अदालत की अवमानना है। इस मामले में वह दिल्ली हाईकोर्ट के सामने पेश होकर सही तथ्य बताएंगे। कोर्ट के सामने किदवईनगर पुलिस की कलई भी खोलेंगे कि किस तरह आरोपितों की मदद कर रही है।
