चमड़ा व्यापारी की नानी सास व बेटे की गोली मारकर हत्या Kanpur News
पुलिस आशनाई और संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जता रही है।
By Edited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 02:04 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 10:28 AM (IST)
कानपुर,जेएनएन। चकेरी के सनिगवां में चमड़ा कारोबारी की नानी सास और बेटे की घर में घुसे बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में करीबी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पड़ोसी टेंपो चालक पर शक जताया है। वहीं पुलिस आशनाई और संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जता रही है। सूचना पर एडीजी, आइजी व एसएसपी के साथ फोरेंसिक टीम पहुंच गई।
सनिगवां हनुमानपुरी निवासी चमड़ा व्यापारी मनोज गुप्ता पत्नी कोमल, 13 वर्षीय बेटे सुजल, 10 साल की बेटी सौम्या व पत्नी की नानी 86 वर्षीय शांति देवी के साथ रहते है। शुक्रवार को मनोज जाजमऊ काम पर गए थे। कोमल बेटी सौम्या के साथ अपनी कास्मेटिक की दुकान पर थी। घर पर शांति देवी नाती सुजल के साथ थीं। रात 7.30 बजे के करीब कोमल घर पहुंची तो गेट खुला था और अंदर लाइट बंद थी। अंदर कमरे में गई तो उनके होश उड़ गए देखा तो शांति देवी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। वह चीखते हुए बाहर की ओर भागीं। इस पर आसपास के लोगों के साथ कोमल के चचेरे भाई भीम गुप्ता भी आ गए।
भीम ने देखा तो शांति देवी के बगल में खून से सने पड़े सुजल की सांस चल रही थी इस पर उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुजल व शांति देवी के सिर पर गोली मारने के निशान थे। मौके पर एडीजी जोन आइजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी अनंतदेव, एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल व चकेरी पुलिस फोर्स पहुंचा।
अधिकारियों ने मनोज व कोमल से घटना के बारे में जानकारी ली। सूचना पर फोरेंसिक टीम पहुंची और खून के सैंपल लेने के साथ ही अन्य साक्ष्य एकत्र किए। वहीं परिजनों का आरोप था कि घर के सामने रहने वाले टेंपो चालक से कई बार विवाद हो चुका है। शक है कि उसी ने हत्या की है। वहीं पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश व संपत्ति के बिंदु पर जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि टीम खुलासे के लिए लगा दी गई है। जल्द ही मामले का राजफाश होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें