Move to Jagran APP

एक माह पहले 4,700 रुपये क्विंटल बिक रही लाही इस समय 6,200 पर पहुंची, जानिए इसकी वजह

कारोबारियों के मुताबिक सरसों का तेल पूरी तरह शुद्ध देना होगा इसलिए लाही की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है। सरसों का तेल बनाने वाले इसका स्टॉक भी कर रहे हैं। इसका असर लाही की कीमतों पर पड़ रहा है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 12:36 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 12:36 PM (IST)
थोक बाजार में खुला तेल 140 रुपये प्रतिकिलो के करीब हो गया है

कानपुर, जेएनएन। एक माह पहले 4,700 रुपये क्विंटल बिक रही लाही इस समय 6,200 पर पहुंच चुकी है। लाही के भाव में जबरदस्त तेजी का असर का तेल के भावों पर भी पड़ रहा है। फुटकर बाजार में सरसों का तेल 140 से फिर 150 रुपये किलो पर पहुंच गया है। वहीं थोक बाजार में खुला तेल 140 रुपये प्रतिकिलो के करीब हो गया है।

loksabha election banner

जून से सरसों के तेल में किसी तरह की ब्लेडिंग नहीं हो सकेगी। अगर सरसों का तेल लिखा गया है तो उसमें पूरी तरह से सरसों का तेल ही होना चाहिए। कोई दूसरा तेल उसमें मिलाया नहीं जा सकेगा। अभी ब्लेडिंग की अनुमति है, इसलिए सरसों के तेल में दूसरे तेल भी मिला लिए जाते हैं। कारोबारियों के मुताबिक सरसों का तेल पूरी तरह शुद्ध देना होगा, इसलिए लाही की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है। सरसों का तेल बनाने वाले इसका स्टॉक भी कर रहे हैं। इसका असर लाही की कीमतों पर पड़ रहा है। इसके साथ ही इस समय रमजान भी है जिसका असर तेल की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

एक नजर भाव पर

  •  150 रुपये किलो पर सरसों का तेल फुटकर में, एक माह पहले 140 में था।
  •  4,700 रुपये क्विंटल वाली लाही इस समय 6,200 रुपये पहुंची।
  •  1,700 से 1,800 क्विंटल लाही रोज गल्ला मंडी व बाहर बाजार में आ रही।
  •  118 रुपये से 140 रुपये थोक बाजार में तेल के एक माह में हो गए।

दूसरे खाद्य तेल भी महंगे : दूसरे खाद्य तेल यानी पाम ऑयल, राइस ब्रान व सोया रिफाइंड के भाव भी बढ़े हुए हैं। इसका सरसों के तेल पर भी असर है। पाम ऑयल 134 रुपये, राइस ब्रान तेल 132 रुपये किलो और सोया रिफाइंड 143 रुपये प्रतिकिलो थोक में है।

इनका ये है कहना

  • लाही की मांग लगातार बनी हुई है। आगरा के सलोनी से लगातार कानपुर लाही आ रही है, इससे लाही की कीमतें बढ़ रही हैं। नई फसल होने की वजह से किसानों को फायदा हो रहा है।

                                        ज्ञानेश मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल।

  • केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष किसानों को तिलहन की फसल में फायदा हो ,इसलिए खाद्य तेलों में आयात ड्यूटी बढ़ा दी थी, इससे विदेशों से आने वाले खाद्य तेल सहित सरसों के तेल की भी कीमतें बढ़ी हुई हैं।                                                                                             प्रेमकृष्ण गुप्ता, तेल कारोबारी।

     


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.