दिल्ली, बिहार, गोरखपुर के लिए शुरू हुईं विशेष ट्रेनें, जानिए समय और गाड़ी नंबर
दीपावली और दशहरे के त्योहार पर यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें कई ट्रेनों के सभी कोच एसी हैं और आरक्षण भी शुरू हो गया है।
कानपुर(जागरण संवाददाता)। दशहरा और दीपावली के त्योहार पर बाहर नौकरी करने वालों को घर लौटने के लिए ट्रेन में आरक्षण मिलने की समस्या हो जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, त्योहार पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें संचालित कर तोहफा दिया है। इनमें कई ट्रेनों के सभी कोच एसी है। कई ट्रेनें पूरी तरह एसी हैं, इसलिए अच्छे सफर के लिए आज से ही आरक्षण करा सकते हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल कहते है कि विशेष ट्रेनों का शेड्यूल कंप्यूटर में फीड करा दिया गया है। इन ट्रेनों में आरक्षण भी शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनों का समय क्या और कानपुर में किस टाइम पर आएगी...।
ये हैं विशेष ट्रेनें
आनंद विहार-गोरखपुर
-गाड़ी संख्या 04046 आनंद विहार से प्रत्येक शनिवार को रात 10.20 बजे चलेगी, कानपुर भोर में 4.25 बजे पहुंचेगी, गोरखपुर दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 04045 गोरखपुर से प्रत्येक रविवार को शाम 5.25 बजे चलेगी, कानपुर रात 00.30 बजे आएगी, आनंद विहार सुबह 8.35 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगी।
आनंद विहार से गया
-गाड़ी संख्या 04044 आनंद विहार से प्रत्येक रविवार को रात 00.10 बजे चलेगी, कानपुर सुबह 7.35 बजे आएगी और रात 8.20 बजे गया पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या04043 गया से प्रत्येक रविवार को रात 11.20 बजे चलेगी, कानपुर सुबह 9.30 बजे आएगी और शाम 5.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ये ट्रेन 4 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगी। इस ट्रेन में 4 स्लीपर, 1 सेकंड एसी और 10 थर्ड एसी कोच होंगे।
आनंद विहार से भागलपुर
-गाड़ी संख्या 04002 आनंद विहार से प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.55 बजे चलेगी, कानपुर रात 10.12 बजे आएगी और भागलपुर दूसरे दिन सुबह 11 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 04001 भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5.30 बजे चलेगी, कानपुर सुबह 7.20 बजे आएगी और आनंद विहार दोपहर 2.10 बजे आएगी। इस ट्रेन में 4 स्लीपर, 1 सेकंड एसी और 10 थर्ड एसी कोच होंगे। ये ट्रेन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी।
आनंद विहार से जयनगर (बिहार)
-गाड़ी संख्या 04042 आनंद विहार के प्रत्येक मंगलवार को रात 00.10 बजे चलेगी, कानपुर सुबह 6.35 बजे आएगी और जयनगर रात 11.30 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 04041 जयनगर से प्रत्येक बुधवार को रात 1.35 बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल शाम 5.30 बजे आएगी और आनंद विहार रात 00.10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सभी 16 कोच एसी हैं। ये ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी।
आनंद विहार से पटना
-गाड़ी संख्या 04022 आनंद विहार से प्रत्येक शनिवार को रात 00.10 बजे चलेगी, कानपुर सुबह 7 बजे आएगी और पटना शाम 4.20 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 04021 पटना से प्रत्येक शनिवार को शाम 7.35 बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल सुबह 7.20 बजे आएगी और आनंद विहार दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के सभी कोच एसी हैं और 20 अक्टूबर से 17 नवंबर के मध्य चलेगी।