Move to Jagran APP

सुबह और शाम ठंड की चादर और रात भी हो गई सर्द, जानिए कैसा है कानपुर का मौसम Kanpur News

मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल बुखार का प्रकोप भी बढा है।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 02:19 PM (IST)
सुबह और शाम ठंड की चादर और रात भी हो गई सर्द, जानिए कैसा है कानपुर का मौसम Kanpur News
सुबह और शाम ठंड की चादर और रात भी हो गई सर्द, जानिए कैसा है कानपुर का मौसम Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। शहर में मौसम अब करवट बदल रहा है। दीपावली से पहले ही सुबह और शाम को ठंड पडऩे लगी है और रात भी सर्द होने लगी है। घरों में लोगों ने हल्के कंबल निकाल लिए हैं और एसी-पंखे बंद हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने ऐसे मौसम में किसानों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल बुखार का प्रकोप भी बढऩे से चिकित्सकों ने भी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

loksabha election banner

जानें, मौसम का पूर्वानुमान

सीएसए के मौसम विभाग में रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता 92 व न्यूनतम आद्र्रता 41 फीसद मापी गई। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया कि आगामी दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, इसके चलते दिन में पारा चढ़ सकता है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ.नौशाद खान ने बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते से सर्दी पडऩे लगी है। हालांकि कहा कि सुबह और रात में मौसम ठंडा हो रहा है, इस वजह से लोग सावधानी जरूर बरतें। किसानों को सलाह देते हुए कहा कि मौसमी फसलों में हल्की सिंचाई करते रहें।

बीते दिनों यूं रहा तपमान का हाल

दिन             अधिकतम न्यूनतम 

26 अक्टूबर      28.8     16.4

25 अक्टूबर      29.8     16.6

24 अक्टूबर      31.6     16.0

23 अक्टूबर      30.4     16.4

22 अक्टूबर      31.6     16.8

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.