केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का एलान: बौद्ध सर्किट से जुड़ेगा संकिशा, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संकिशा को बौद्ध सर्किट से जोड़ने और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
किरेन रिजिजू संकिशा को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का करेंगे प्रयास।
संकिशा को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में बात करेंगे रिजिजू।
जागरण टीम, कानपुर। केंद्रीय संसदीय कार्य तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि वह संकिशा को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात भी करेंगे।
फर्रुखाबाद में बौद्ध स्थली संकिशा व मैनपुरी के राजघाट स्थित यूथ बुद्धिस्ट सोसायटी (वाईबीएस) में अभिधम्म महोत्सव में शामिल होने जा रहे रिजिजू सैफई स्थित हवाई पट्टी पर मंगलवार सुबह पहुंचे थे। यहां कहा कि बौद्ध मान्यताओं के अनुसार भगवान बुद्ध अपनी माता व देवताओं के साथ देवलोक से संकिशा में उतरे थे। रिजिजू ने कहा कि सम्राट अशोक ने स्तंभ स्थापित कराया था।
बौद्ध सर्किट में जोड़ने का करेंगे प्रयास
इसे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में विकसित कराएंगे। उन्होंने संकिशा में परिक्रमा के दौरान ध्वस्त हो रहे धार्मिक स्थल को देखा। महोत्सव में कहा कि वह भारत सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर संकिशा को बौद्ध सर्किट में जोड़ने के लिए प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें- UP MLC Result LIVE: यूपी की 11 सीटों पर आने लगे रुझान, मेरठ में भाजपा की जीत, आगरा में सपा को बढ़त, मतगणना जारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि लगातार चुनाव हारने से विपक्ष के नेता संतुलन खो रहे हैं। भाजपा करीब 50 वर्ष विपक्ष में रही पर अपना संतुलन नहीं खोया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मेहनत से सफलता पाई। खरगे व राहुल गांधी भाषा की मर्यादा बनाए रखें।
