विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइआइटी के छात्रों को किरन बेदी ने पढ़ाया फियरलेस गवर्नेस का पाठ

By JagranEdited By:
Published: Mon, 24 Jan 2022 08:21 PM (IST)

- आइआइटी के वेडनेसडे फार वूमेन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आइआइटी के छात्रों को किरन बेदी ने पढ़ाया फियरलेस गवर्नेस का पाठ
आइआइटी के छात्रों को किरन बेदी ने पढ़ाया फियरलेस गवर्नेस का पाठ

राष्ट्रीय बालिका दिवस----

- आइआइटी के वेडनेसडे फार वूमेन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

- संस्था के खेल उत्सव उद्घोष के अंतर्गत हर वर्ष होता है आयोजन

जासं, कानपुर : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के खेल उत्सव उद्घोष के अंतर्गत आयोजित हो रहे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम वेडनेसडे फार वूमेन को सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी किरण बेदी ने आनलाइन शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ख्याति प्राप्त महिला खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। उन्होंने अपनी पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस के बारे में भी जानकारी दी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आइआइटी की ओर से प्रतिवर्ष खेल उत्सव उद्घोष का आयोजन किया जाता है। वेडनेसडे फार वूमेन उन महिला खिलाड़ियों को सम्मान देने और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक अनूठी पहल है, जिनकी उपलब्धियां देश भर के लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी।। किरण बेदी ने महिला सशक्तिकरण के साथ अपनी प्रेरक यात्रा और विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं से बात भी की। उन्होंने बताया कि किताब फियरलेस गवर्नेंस पुलिस सेवा में उनके कार्यों व अनुभव पर आधारित है। कार्यक्रम में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने किरण बेदी के जीवन संघर्षों के बारे में करीब से जाना। उन्होंने ने युवाओं को सुशासन के बारे में बताया और जानकारी दी कि छात्र भारत के उत्थान में कैसे योगदान दे सकते हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि किरण बेदी युवाओं के लिए एक आदर्श हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मुकाम हासिल किया है। अपनी युवावस्था में वह एशियाई लान टेनिस चैंपियन बनीं और महिला सशक्तिकरण की चमकीली किरण बनकर लैंगिक बाधाओं को तोड़ने में अग्रणी रहीं। उन्होंने हर क्षेत्र की महिलाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।