किडनी डोनेट कर बना सरगना, कपड़ों की कढ़ाई की आड़ में लखनऊ से चला रहा था रैकेट
किडनी रैकेट के सरगना ने पुलिस को दी जानकारी राजफाश करने वाली महिला की तलाश में कानपुर आया था।
By AbhishekEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 12:54 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 12:54 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। बर्रा पुलिस ने लखनऊ के पारानाला चौक निवासी किडनी डोनर एजेंट राजा उर्फ मोहम्मद उमर को किदवई नगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह कपड़ों में कढ़ाई के कारोबार की आड़ में लखनऊ से रैकेट का संचालन कर रहा था। राजा किडनी कांड का राजफाश करने वाली मुकदमे की वादी का घर खोजने शहर आया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने जुनैद के जरिये टी. राजकुमार राव, गौरव मिश्रा को डोनर मुहैया कराता था।
पुलिस की पूछताछ में राजा ने बताया कि वर्ष 2014-15 में उसने जुनैद के माध्यम से जालंधर के एक अस्पताल में अपनी किडनी डोनेट की थी। इसके बाद किडनी रैकेट में डोनर एजेंट की सक्रिय भूमिका निभाने लगा। कपड़ों की कढ़ाई की आड़ में वह लखनऊ से रैकेट का संचालन कर रहा था। इंस्पेक्टर बर्रा अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ अहम जानकारियां मिली हैं, जिस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही अन्य वांछितों की गिरफ्तारी की जाएगी। उसे जेल भेज दिया गया है।
बेटा बनकर डोनेट की थी किडनी
राजा ने बताया कि उसने अपनी किडनी जालंधर निवासी सुनील कौल का बेटा गोङ्क्षवदा बनकर डोनेट की थी। इसके लिए जुनैद ने ही सरगना टी. राजकुमार राव और उसके शागिर्द शैलेश सक्सेना की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। 1& दिन तक उसे सुनील के परिवार और रिश्तों की जानकारी देने की ट्रेङ्क्षनग कराई गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल कमेटी के सामने बैठाया गया था।
मिठाई दुकानदार की हत्या में जा चुका जेल
वर्ष 2016 में लखनऊ चौक बाजार में त्रिवेदी मिष्ठान भंडार के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजा को जेल भेजा गया था। अक्टूबर 2018 में जेल से छूटकर आया था। जेल में रहने के दौरान रैकेट से जुड़े लोग मिलाई करने आते थे। जेल में भी उसने अपना नेटवर्क तैयार करने की कोशिश की, लेकिन ट्रांसप्लांट नहीं करा सका।
रईस को बनाया था शिकार
लिवर टिश्यू ट्रांसप्लांट कराने वाले लखनऊ पारानाला चौक निवासी रईस को इसके लिए राजा ने ही उकसाया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजा रईस के बहनोई का भांजा होने के साथ प्रोफेशनल डोनर भी है। अब तक वह 15 से अधिक लोगों की किडनी डोनेट करा चुका है।
अब तक नौ आरोपितों की हो चुकी गिरफ्तारी
किडनी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कोलकाता निवासी टी. राजकुमार राव, लखीमपुर खीरी निवासी गौरव मिश्रा, जैतपुर नई दिल्ली निवासी शैलेश सक्सेना, हरदोई रोड दशहरी मोड़ लखनऊ निवासी सबूर अहमद, पनकी गंगागंज निवासी विक्की ङ्क्षसह, विक्टोरिया चौक लखनऊ निवासी शमशाद अली को गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले पुलिस लखनऊ निवासी पान दुकानदार रामू पांडेय व जूही लाल कालोनी निवासी श्याम उर्फ श्यामू तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गुरुवार देर रात पुलिस ने नौवें आरोपित राजा की गिरफ्तारी की।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें