सार्वजनिक मंचों से मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करें राजनेता : केसरी नाथ
शहर आए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने राजनेताओं को दिखाया आईना, कहा ऐसी भाषा को पसंद नहीं करती जनता।
By AbhishekEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 12:50 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। मंच से मनचाही बयानबाजी कर रहे राजनेताओं को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने आईना दिखाया है। उन्होंने कहा है कि राजनेता किसी भी दल के हों, उन्हें सार्वजनिक मंचों से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
शनिवार को कानपुर आए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी सर्किट हाउस में दैनिक जागरण से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजकल देखने में आ रहा है कि नेता कुछ भी बोल देते हैं। उन्हें खुद को कैसा भी लगता हो पर जनता कतई पसंद नहीं करती। ऐसी बातों को जनता चुटकुलों के रूप में ही लेती है। साथ ही ऐसे लोगों के प्रति जनता के मन में निष्ठा का भाव नहीं रहता। उनके विचारों से सहमति नहीं होती। दीर्घकालिक प्रभाव भी नहीं पड़ता। इसके अलावा किसी भी राजनीतिक विषय पर बात करने से राज्यपाल ने मना कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें