रखें ध्यान, मतदाता सूची से न छूटे किसी मतदाता का नाम
जागरुक मतदाता मंच की ओर से सिविल लाइंस स्थित रागेंद्र स्वरूप सभागार में संघर्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम।मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा सुनील बंसल ने संबोधित किया।
By Edited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 01:19 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:45 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर: इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें, कि मतदाता सूची से किसी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए। हालांकि यह काम तभी संभव हो पाएगा, जब इसकी शुरुआत बूथ स्तर से होगी। 2019 में भाजपा की सरकार फिर से बनें, इसके लिए अभी से जुट जाएं। शनिवार को यह बातें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा सुनील बंसल ने कहीं।
वह जागरुक मतदाता मंच की ओर से सिविल लाइंस स्थित रागेंद्र स्वरूप सभागार में आयोजित संघर्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष की जरूरत पड़ती है। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सभी का विकास सोचती है। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाइए। केंद्र में फिर से अधिक से अधिक सीटों पर कमल खिलाना है।
प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक सलिल विश्नोई ने कहा कि इस कार्यक्रम को करते हुए 15 साल पूरे हो गए। बोले 15 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सम्मान तो प्रतीक स्वरूप किया गया, जबकि सम्मान तो उन सभी लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिनके बलिदान से भाजपा शीर्ष पर पहुंची है।
इस अवसर पर पार्टी नेता पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्रा, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर समेत 15 संघर्षशील कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, धर्मप्रकाश गुप्ता, विकास जायसवाल, कमलेश पाठक, मदन गोपाल तापड़िया, प्रमोद विश्वकर्मा, गोपाल अवस्थी, हरीश मतरेजा, गोपाल अवस्थी, राधेश्याम पांडेय, सुषमा सिंह, भारत दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें