Move to Jagran APP

कानपुर में व्यापार के लिए जगह तलाश रहे हैं तो काम की हो सकती है ये खबर, केडीए करने जा रहा भूखंड की ई-नीलामी

कानपुर विकास प्राधिकरण आवासीय भूखंडों के बाद अब व्यवसायिक भूखंडों की ई-नीलामी करने जा रहा है इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ये भूखंड नर्सिंग होम और पेट्रोल पंप खोलने के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 15 Nov 2022 02:53 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2022 02:53 PM (IST)
कानपुर में व्यापार के लिए जगह तलाश रहे हैं तो काम की हो सकती है ये खबर, केडीए करने जा रहा भूखंड की ई-नीलामी
कानपुर विकास प्राधिकरण करने जा रहा नीलामी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। केडीए ने 1101 आवासीय भूखंडों की ई-नीलामी के बाद अब नर्सिंग होम, कैटल कैचिंग, पेट्रोल पंप समेत 101 व्यावसायिक भूखंडों की ई-नीलामी प्रक्रिया आनलाइन शुरू की है। 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रक्रिया जारी रहेगी।

loksabha election banner

केडीए उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह के आदेश पर अफसरों ने प्रत्येक भूखंड का स्थलीय, अभिलेखीय और विधिक परीक्षण कराये जाने के बाद ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की है। 14 दिसंबर 2022 तक ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। ई-पंजीकरण के साथ ही भूखंड के कुल मूल्य का 10 प्रतिशत शुल्क जमा करना होगा। इसमें न्यूनतम 24.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल से अधिकतम 1453.78 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के भूखंड उपलब्ध हैं। भूखंडों का मूल्य 7200 रुपये प्रति वर्गमीटर से 80 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। अधिक जानकारी के लिए केडीए ने हेल्प लाइन नंबर 7408734777 तथा 9140579791 जारी किए हैं।

यह है योजना

योजना- क्षेत्रफल (वर्गमी)- भू-उपयोग भूखंडों की संख्या- न्यूनतम आरक्षित दर(प्रति वर्गमीटर)

इस्पात नगर-    60-         व्यावसायिक 12-                 23700

कालपी नगर-    50-            व्यावसायिक 12-              61500

व्यापार नगर-    90-            व्यावसायिक एक-              23800

वैदेही नगर-    58.4- 74.3-    व्यावसायिक पांच-            41400-45600

कैटिल कालोनी-    368 व 925-    व्यावसायिक दो-                 28300

किदवई नगर - 167.29-   व्यावसायिक 11-       80000

सुजातगंज ब्लाक-बी-    297.66-    व्यावसायिक छह-          28500

स्वर्ण जयन्ती विहार-    24.5-28-    व्यावसायिक 25-          41500

महावीर नगर- 1832-    नर्सिंग होम एक-     50250

जरौली-               1453.78-    नर्सिंग होम एक-         35000

शताब्दी नगर सेक्टर-4-    977-    पेट्रोल पंप एक-            67000

कैटिल कालोनी-    960-    वेटनरी हास्पिटल एक-             7200

कैटिल कालोनी- 1200-    मिल्क कलेक्शन सेंटर एक-     13100

कैटिल कालोनी-    144-    दुग्ध व्यवसाय छह-      11900-14400

महावीर नगर विस्तार- 517.798-    नर्सरी स्कूल छह-     33500

(नोट --पंजीकरण के लिए भूखंड की कुल लागत का 10 प्रतिशत शुल्क जमा करना होगा)

यह मिलेगी सुविधा

  1. पूर्ण विकसित योजनाओं में भूखंड उपलब्ध हैं।
  2. ई-नीलामी में व्यक्ति एक से अधिक भूखंडों के लिए आवेदन कर सकता है परंतु प्रत्येक भूखंड के सापेक्ष आवेदक का वांछित पंजीकरण धनराशि जमा किया जाना होगा।
  3. ई-नीलामी में सफल आवेदकों द्वारा आवंटित भूखंड के सापेक्ष पूर्ण धनराशि जमा कर रजिस्ट्री कराये जाने के साथ ही तुरंत कब्जा प्रदान करने की सुविधा।
  4. प्राधिकरण से अधिकृत बैंकों द्वारा सफल आवेदकों को पंजीकरण धनराशि पर भी लोन की सुविधा।
  5. भूखंड क्रय करने से पूर्व गूगल लोकेशन की सहायता से आवेदक मौके पर जाकर भूखंड देख सकता है।
  6. ई-नीलामी के माध्यम से सफल आवेदकों के आवंटन के 90 दिवस के अंदर एकमुश्त जमा करने पर पंजीकरण धनराशि को छोड़कर अवशेष धनराशि पर पांच प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
  7. स्थल पर भूखंडों के स्वयं पहचान के लिए डिमार्केशन नंबर भी उपलब्ध रहेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.